लूट और आर्म्स एक्ट के 3आरोपी गिरफ्तार..जांच पड़ताल में कार,तलवार और चाकू बरामद..2 आरोपी जांजगीर के निवासी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— तोरवा और पचपेढ़ी पुलिस ने दो अलग अलग मामले में आर्म्स एक्ट के तहत अलग अलग कुल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के अलावा अलग अलग धाराओं में अपराध दर्ज कर जेल दाखिल कराया गया है। तोरवा पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी का नाम मनराखन विश्वकर्मा और पचपेढ़ी पुलिस ने बताया का गिरफ्तार आरोपी का नाम मनीष और संजीव है। आरोपियों से तलवार, कार, राड बरामद किया गया है। पुलिस के अनसुार तीनो आरोपियों को गिऱफ्तारी के बाद जेल दाखिल कराया गया है।
 
तोरवा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
तोरवा पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि बुधवारी बाजार  के पास एक व्यक्ति चाकू लेकर घूम रहा है। किसी संज्ञेय अपराध के फिराक में है। जानकारी के बाद तत्काल टीम के साथ धावा बोला गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनराखन बतया। तलाशी के दौरान आरोपी से चाकू बरामद किया गया। आर्म्स एक्ट के तहत अपराध कायम किया गया है। 
दो आरोपी गिरफ्तार. तलवार और कार बरामद
 
पचपेढ़ी पुलिस के अनुसार थाना पहुंचकर शिकायतकर्ता ने बताया कि 4 जनवरी 23 को  मार्निंग वाक के लिए बिनौरी मेन रोड पर जा रहा था। इसी दौरान सफेद रंग की बिना नम्बर वाली कार पास आकार रुकी। कार में 2 व्यक्ति सवार थे। बाहर आने के बाद एक आरोपी मोबाइल लूटकर फरार हो गया। शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 392, 34 का अपराध दर्ज किया गया। 
पूछताछ और तकनीकि साक्ष्य के आधार पर 22 जनवरी 23 को संदेही मनीष यादव और संजीत अनंत को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनो ने अपराध कबूल किया। आरोपी संजीत अनंत से लूट की मोबाइल और मनीष यादव से घटना में उपयोग किए गए बिना नंबर की  स्विफ्ट डिजायर कार, तलवार और लोहे का रॉड जब्त किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी संजीत अनंत को डीजल चोरी मामले में हिर्री पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया था। आरोपी संजीत और मनीष बलौदा जांजगीर के रहने वाले हैं। 
close