आईपीएल पर सट्टा खिलाते 3 गिरफ्तार..सट्टा पट्टी समेत नगद बरामद..दिल्ली मुम्बई लगा रहे थे दांव

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—– सरकन्डा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर धावा बोलते हुए आईपीएल सट्टा खिलाते तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास पुलिस ने 3 नग मोबाईल, 1लैपटाप और 15000 रूपये नगद बरामद किया है।
                       सरकरन्डा पुलिस ने मुखबीर से सूचना पर सटांरियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही को अंजाम दिया है। खबर मिलते ही पुलिस टीम ने राजकिशोर नगर स्थित ओंकार भवन में धावा बोला। इस दौरान तीन सटोरिया दिल्ली और मुबई के मध्य चल रहे आईपीएल मैच पर सच्चा लगाते  धर दबोचा गया।
             पकड़े गए आरोपियों का नाम अखिलेश भगत, समीर तिग्गा और और चेतन राठौर है। आरोपी अखिलेश के पास से पुलिस ने एक मोबाइल. लैपटॉप और नगदी 5000 रूपए मिला है। समीर तिग्गा से पुलिस ने मोबाईल के अलावा सटटा पटटी समेत पेन और 5000 रूपए नगद बरामद किया है। चेतन राठौर से पुलिस को सटटा पटटी, पेन और मोबाइल समेत नगदी 5000 रूपए जब्त हुआ है।
              कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से कुल 15000 रूपए नगद तीन मोबाइल,  सट्टा पट्टी जब्त किया है। आरोपियों को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है।
TAGGED:
close