रंगे हाथ पकड़ाए 3 सटोरिया..मुम्बई-आरसीबी मैच दांव लगाते गिरफ्तार…लाखों की सट्टा-पट्टी जब्त

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—एन्टी क्राइम यूनिट और सरकन्डा पुलिस ने आईपीएल पर आनलाइन सट्टा खिलाते मोपका क्षेत्र से तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक लाख की सट्टा पट्टी समेत 31 सौ नगद, एक लैपटाप और 12 मोबाइल समेत एक कैलकुलेटर और चार पेन, तीन पेज सट्टा पट्टी बरामद किया है। पुलिस सटोरियों के खिलाफ मखबीर की सूचना पर देर रात कार्रवाई की है।
 
 पकड़े गए तीनों आरोपियों का नाम 
 
1)राजेश बजाज पिता किशनचंद बजाज उम्र 31 वर्ष मोपका सरकंडा बिलासपुर।
2) महेश कमलानी पिता स्वर्गीय खेमचंद कमलानी उम्र 42 वर्ष मोपका सरकंडा बिलासपुर।
3)अमन नामदेव पिता रमेश नामदेव काटियापारा कोतवाली बिलासपुर।
 
 
               9 अप्रैल की शाम एंटी क्राइम और साइबर टीम को जानकारी मिली कि सरकन्डा मोपका क्षेत्र में 3 व्यक्ति आईपीएल पर आनलाइन सट्टा खिला रहे हैं। एन्टी क्राइम प्रभारी हरविन्दर सिंह साइबर टीम के साथ सरकन्डा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने सटोरियों को रंगे हाथ धर दबोचा।
 
              मोपका क्षेत्र में रेड कार्यवाही के दौरान तीन सटोरिए मुम्बाई इन्डियन और आरसीबी के बीच खेले जा रहे आईपीएल क्रिकेट मैच में फोन पर सट्टा संचालन करते तीन सटोरिया रंगे हाथ पकड़े गए। कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों सटोरियों ने  क्रिकेट सट्टा खिलाना कबूल किया।
     
                सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 नग मोबाइल, 1 लैपटॉप , 1 लाख रुपये का सट्टा पट्टी, 1 केलकुलेटर, 4 नग पेन, सट्टा पर्ची 3 पेज, नगदी 3100 रुपए जब्त किया गया। 
 
              मोपाका क्षेत्र में की गयी कार्रवाई में एसीसीयू टीम प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह, सरकन्डा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी, उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी, उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक जीवन साहू, आरक्षक बलवीर सिंह, दीपक उपाध्याय, गोविंद शर्मा, नवीन एक्का, विवेक राय, संजीव जांगड़े का महत्व योगदान रहा।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close