3 घण्टे का जाम..जबलपुर हाइवे में लगी वाहनों की लम्बी कतार.4 घंटे बाद लौटी बाजार की रौनक..कर्मचारी हुए परेशान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
तखतपुर-( टेकचंद कारड़ा)– केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ आज किसानों ने तखतपुर में भी चक्काजाम किया। स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने किसानों के चक्काजाम आंदोलन का समर्थन कर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तीन बजे के बाद आंदोलन का शांतिपूर्ण समापन हुआ।
 
             किसानों ने कृषि बिल के खिलाफ आज चक्काजाम किया। दिल्ली से किसान नेताओं के आह्वान पर आज जिले के तखतपुर ब्लाक में किसानों ने दोपहर 12 से 3 बजे के बीच चक्काजाम किया। किसानों के आंदोलन को कांग्रेस नेताओं ने समर्थन किया।
 
                बिलासपुर जबलपुर नेशनल हाईवे मार्ग पर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने चक्काजाम आवागमन पर प्रभाव डाला। चक्काजाम के चलते कई किलोमीटर तक वाहनों की लम्बी कतार लग गयी। तीन बजे के बाद प्रशासन के प्रयास और किसान नेताओं के निर्देश पर जाम को बहाल किया गया। इस दौरान तखतपुर बाजार में भी सन्नाटा देखने को मिला। दुकाने करीब तीन घंटे तक बन्द रही। जाम और आंदोलन खत्म होने के बाद ही व्यापारियों ने शटर का तााल खोला।
 
       तखतपुर संवाददाता ने बताया कि जाम लगने के चलते कई कर्मचारी कार्यालय भी नहीं पहुंच सके। वही व्यापारी वर्ग भी जाम का शिकार हुआ। दुकान नहीं खोलने से बाजार की रौनक करीब चार घंटे तक गायब रही।
 
                बावजूद इसके आंदोलन काफी शांतिपूर्ण और स्वस्फूर्त रहा। पुलिस को भी बहुत अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ी। यद्यपि मुख्य मार्ग में केंद्र सरकार के खिलाफ किसान और कांग्रेसियों ने तीनों कृषि कानून के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। केन्द्र सरकार को बर्खास्त करने को लेकर नारे लगाए। आंदोलन के दौरान स्कूल बस और एंबुलेंस स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल रखा गया। 
 
पुलिस बल तैनात
   
               चक्का जाम स्थल से लेकर आस पास इलाकों में पुलिस की चाक चौबन्द व्यवस्था देखने को मिली। इस दौरान किसानों के साथ कांग्रेसियों ने भी पुलिस व्यवस्था का ना केवल सम्मान किया। बल्कि आंदोलन को शांतिपूर्ण बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा। 
close