सुलझ गयी 3 साल पुरानी हत्या की गुत्थी..प्रेमिका ने बताया सच..तो पुलिस ने आशिक को भेजा जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर–(टेकचंद कारड़ा)–तीन साल पुराने युवक की हत्या के आरोपी को तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एकतरफा प्यार का शिकार प्रेमी ने हत्या को अंजाम दिया। प्रेमिका की गवाही के बाद आरोपी को धर दबोचा गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।
             जानकारी के अनुसार ठाकुरकापा निवासी कालीचरण ध्रुव 2 जून 19 को अपनी प्रेमिका से मिलने छिरहा कापा गया। इस दौरान वह अपने दोस्त करण ध्रुव और पिंटू पटेल को भी साथ लेकर गया। तीनो दुपहिया वाहन से छिरहाकापा गए।
                    जिस दिन कालीचरण प्रेमिक से मिलने छिरहा कापा गया। उसी दिन प्रेमिका के पड़ोस में छठी का कार्यक्रम चल रहा था। कालीचरण जब प्रेमिका से मिलकर वापस जाने लगा। इसी बीच आरोपी संतोष जगत ने पीछे से कालीचरण के गर्दन में गमछा डालकर मौत के घाट उतार दिया।
               हत्या की घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। प्रेमिका के बयान के आधार पर पुलिस ने संतोष जगत को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान संतोष ने आरोप कबूल किया। आरोपी ने बताया कि वह उसी लड़की से प्यार करता था जिससे कालीचरण करता था। लेकिन लड़की उससे प्यार नहीं करती थी। कई बार उसने लड़की को कालीचरण से दूर रहने को कहा। लेकिन लड़की ने ऐसा नहीं किया।
            एक दिन क्रोधित होकर  कालीचरण की हत्या कर दिया।   पुराने रिकॉर्ड को खंगालते हुए थाना प्रभारी एस आर साहू ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा
TAGGED:
close