बिलासपुर– दीवाली की रात्रि कलयुगी बेटे ने मात्र बीस रूपए के लिए मां को मौत के घाट उतार दिया। घटना के समय तीनों बड़े भाई घर में ही थे। लेकिन भाइयों की घटना की जानकारी देर से हुई। युवक ने घटना को अंजाम देने से पहले अपनी पत्नी को जबरदस्ती कमरे में बंद कर दिया था। इसके बाद रोटी बनाने वाले तवा से मां पर हमला कर दिया। मंदाकिनी शर्मा की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि युवक सभी प्रकार के नशे का आदी है।
दिवाली की रात्रि देवरीखुर्द थाना तोरवा में कलयुगी बेटे ने मात्र बीस रूपए के लिए अपनी मां को हमेशा के लिए गहरी नींद में सुला दिया। आरोपी युवक का नाम सोनू ऊर्फ सूरज शर्मा है। बताया जा रहा है कि सूरज सभी प्रकार के नशे का आदी है। दीवाली की रात्रि को सूरज शर्मा ने मां मंदाकिनी शर्मा से बीस रूपए मांगा। रूपया नहीं मिलने से सूरज नाराज हो गया । वाद विवाद के समय सूरज की पत्नी और मंदाकिन शर्मा दरवाजे के बैठी थी।
सूरज की शादी 6 महीने पहले हुई थी। पड़ोसियों के अनुसार मंदाकिनी शर्मा को लगता था कि शादी के बाद सूरज सुधर जाएगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। नशे का आदी सूरज शर्मा ने मांं से बीस रूपए मांंगा। रूपए नहीं मिलने से सोनू ऊर्फ सूरज ने मां को सबक सिखाने का ठान लिया। उसने सबसे पहले अपनी पत्नी को जबरदस्ती कमरे में बंद किया। जबकि तीनों बडे भाई पहले से ही कमरे में सो रहे थे।
पत्नी को कमरे मे बंद करने के बाद सूरज किचन से रोटी बनाने वाला तवा लाया। आव ना देखा ताव..मंदाकिनी शर्मा पर बजनी तवा से सिर पर हमला कर दिया। तवा की चोट से मंदाकिनी शर्मा की मौक पर ही मौत हो गयी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस ने सूरज को कुछ घंटे बाद पकड़़ भी लिया है।
सात दिन पहले जेल से छूटा था
पुलिस रिकार्ड के अनुसार देवरीखुर्द निवासी सूरज शर्मा को 15 दिन पहले चोरी के आरोप में जेल भेजा जा चुका है। जमानत पर सात दिन पहले सूरज जेल से छूटकर घर आया था। सूरज से बड़े भाइयों के नाम महेन्द्र शर्मा,संतोष शर्मा और चन्द्रशेखर शर्मा है। आरोपी सूरज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।