
रायपुर।राज्य में आज शाम तक 31 कोरोना पॉजिटिव मिलने की जानकारी राज्य शासन के सूत्रों से मिली है। आज सर्वाधिक 12 बलौदाबाजार में, 5 कोरबा, 4 दुर्ग, 2 नारायणपुर, 2 राजनांदगांव और रायपुर, बिलासपुर, कवर्धा, कोरिया, महासमुंद और बालोद में 1-1 व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं।मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अभी तक 934 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि 841 मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए