31 मण्डलों में भाजपाइयों ने मनाया 38 वां जन्मदिन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
IMG-20170406-WA0034बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी ने 38 वाॅ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। 6 और  7 अप्रैल को बिलासपुर जिले के विभिन्न  31 मंडलों के बूथों में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया। सभी ने एक दूसरे का मुंह मीठा किया। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं ने सरकार की जनहित योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
                              जिले के विभिन्न मंडलों के 31 बूंथों में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की 38 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। मुंह मीठा किया। साथ ही सरकार की जनहितकारी योजनाओं को पंडित दीनदयाल के सिद्धान्तों पर चलते हुए अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
                                                                बिलासपुर पश्चिम मंडल ने 27 खोली स्थित भाजपा कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान नेताओं ने पार्टी हित में विचार विमर्श किया। पूर्वी मंडल के वार्ड क्र.41 के बूथ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  बोदरी मंडल के सरवानी, बोड़सरा, पिरैया, बुंदेला, पिरैया बूथ में भी पार्टी स्थापना दिवस पर एक दूसरे को बधाई दी। बेलतरा मध्य मंडल के सेंदरी के विभिन्न बूथों में भी भाजपा के रीति नीति पर नेताओं ने प्रकाश डाला। इसके अलावा बिलासपुर जिले के सभी मंडलों के बूथों में भाजपा के स्थापना दिवस विशेष बैठकें हुई।

                स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक, विजयधर दीवान, मनीष अग्रवाल, सहदेव कश्यप, सुब्रत दत्ता, आनंद दुबे, अजीत सिंह भोगल,रमेश जायसवाल, सुकांत वर्मा, लक्ष्मीनारायण कश्यप ने बूथ कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close