News: इन 2 मांगों को लेकर 3200 संविदा कर्मचारी काली पट्टी बांधकर करेंगे शासन का विरोध

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

News: भोपाल (Bhopal) में 5 फरवरी यानि आज संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के जिला अध्यक्ष और सक्रिय कर्मचारियों की लघु वेतन कर्मचारी संघ कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी की सहमति से नई कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमे विजय ठक्कर को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा सभी कर्मचारियों ने निर्णय लिया गया कि कल यानि 6 फरवरी से सभी जिलों के 32000 कर्मचारी काली पट्टी बांधकर शासन और प्रशासन के खिलाफ से विरोध प्रदर्शन करेंगे।

हड़ताल खत्म होने के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

बता दें की एनएचएम के संविधा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 15 दिसंबर से लेकर 3 जनवरी तक अनिश्चितकालीन हड़ताल किया था। जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री, अपर मुख्य सचिव और मिशन संचालक द्वारा आश्वासन दिया गया था कि 1 महीने के अंदर उनकी मांगों को पूरा कर दिया जाएगा। लेकिन 1 माह बीत जाने के बाद भी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया, जिसे वो लोग सरकार का छलावा समझ रहे हैं। मांगों को पूरी करने की शर्त पर ही हड़ताल समाप्त की गई थी। लेकिन ऐसा ना होने पर संविदा कर्मचारियों में आक्रोश देखा जा रहा है।

ये हैं 2 प्रमुख मांगे 

पहली मांग है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 32000 संविदा कर्मचारियों को 5 जून 2018 की नीति के अनुसार रेगुलर कर्मचारियों के समकक्ष 90% वेतनमान दिया जाए। वहीं दूसरी मांग है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से हटाकर आउटसोर्स किए गए सपोर्ट स्टाफ कर्मचारियों को फिर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में मर्ज किया जाए अथवा विभाग में रिक्त पदों पर समायोजन किया जाए। और निष्कासित कर्मचारियों की शत-प्रतिशत बहाली हेतु सहमति भी दी जाए।


Back to top button
close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker