बालसंप्रेक्षण गृह की नाबालिग लड़की गायब…24 घंटे बाद पुलिस से शिकायत…महिला कर्मचारी ने दी खबर नहीं छापने की धमकी..

IMG-20171118-WA0020बिलासपुर—जिला अस्पताल से गायब बाल संप्रेक्षणगृह की नाबालिग लड़की का अभी तक अता पता नहीं है। 24 घंटे बाद तारबाहर थाना में बाल संप्रेक्षण गृह की महिला कर्मचारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट लिखाते समय महिला कर्मचारी ने पत्रकारों को धमकी भरे अंदाज में कहा खबर लिखने पर न्यायालयीन कार्रवाई हो सकती है। रिपोर्ट दर्ज होेने के बाद तारबाहर पुलिस ने दावा किया है कि लड़की को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Join WhatsApp Group Join Now

                 पुलिस जानकारी के अनुसार रूटीन चेकअप के लिए बाल संप्रेक्षण गृह से चार लड़कियों को शनिवार दोपहर 11 बजे जिला अस्पताल लाया गया। काउंटर पर्जी कटाते समय एक लड़की गायब हो गयी। काफी खोजबीन के बाद भी गायब लड़की की जानकारी नहीं मिली। दूसरे दिन शनिवार को घटना के करीब 24 घंटे बाद बाल संप्रेक्षण गृह की महिला कर्मचारी कुमारी कुंती कुजूर रिपोर्ट दर्ज कराने तारबाहर थाना पहुंची। इस दौरान कुमारी कुंंती ने पत्रकारों को खबर नहीं छापने की धमकी दी। कुंंती ने कहा खबर छापने पर न्यायालयीन कार्रवाई हो सकती है। महिला कर्मचारी ने झल्लाते हुए कहा कि लड़की के गायब होने में उनका हाथ नहीं है।

                                  तारबाहर पुलिस को महिला कुंती कुजूर ने बताया कि चार लड़कियों को रूटीन चेकअप के लिए शुक्रवार को जिला अस्पताल लाया गया था। इसमें गायब लड़की भी शामिल थी। काउंटर से पर्ची काटने के दौरान चार में से एक लड़की यकायक कहीं गायब हो गयी। काफी ढूंढा गया लेकिन नहीं मिली। कुमारी कुंंती ने बताया कि उम्मीद थी कि लड़की देर शाम या रात्रि तक लौट आएगी। 24 घंटे बाद जब नहीं लौटी तो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने आयी है।

                                                   पुलिस को कुंंती कुजूर ने बताया कि गायब नाबालिग लड़की बेलगहना की रहने वाली है। गायब लड़की को बेलगहना की रहने वाली है। 11 अक्टूबर को लड़की के माता पिता की शिकायत पर बेलगहना चौकी में अपहरण का मामला दर्ज है। बेलगहना पुलिस ने लडकी को प्रेमी दीपक उरांंव के साथ 12 अक्टूबर को पकड़ा। लेकिन लड़की के माता पिता ने उसे लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद लड़की को 13 अक्टूबर को बाल संप्रेक्षण गृह के हवाले किया गया।

                        कुजूर ने पुलिस को बताया कि 17 अक्टूबर को तीन अन्य लडकियों के साथ  रूटीन चेकअप के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। करीब 11 बजे ल़ड़़की गायब हो गयी। देर रात्रि तक नहीं लौटी।

               तारबाहर पुलिस ने कुंती कुजूर की शिकायत पर धारा 363 के तहत अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को उम्मीद है कि लड़की को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close