कवर्धा– -हुंडई कवर्धा पुलिस ने हुंडई कार की डिग्गी से करीब 39 लाख से अधिक करंसी बरामद किया है। कवर्धा पुलिस के अनुसार रूपए मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में लाते पकड़ा गया है। प्रारंभिक जानकारी मिल रही है कि रूपयों का उपयोग चुनाव में हो सकता है। फिलहाल मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। कार चालक समेत आरोपी को पकड़ा गया है।
कवर्धा पुलिस कप्तान ने प्रेस वार्ता कर बताया कि बीती रात एक हुँडई कार को ट्रैप किया गया है। मुखबिर से पुलिस प्रशासन को जानकारी मिली कि कुछ लोग मध्यप्रदेश से भारी मात्रा में रूपए लेकर कवर्धा के रास्ते छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने वाले हैं।
पुलिस कप्तान ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद हुंडई कार को चिल्फी थाना क्षेत्र में ट्रैप किया गया। छानबीन के दौरान पुलिस को कार की डिक्की से 39 लाख 20 हजार रूपए मिले। जिला पुलिस कप्ता ने बताया आरोपी कार चालक और साथी से पूछताछ हुई है। प्रारम्भिक स्तर पर मामला सामने आ रहा है कि लाखों रूपयों को निजी चुनाव कार्य में खर्ज किया जाना था। फिलहाल पूछताछ अभी भी चल रही है। पुलिस कप्तान ने कहा कि बहरहाल निकाय चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर है। अवैध परिवहन पर पुलिस की निगाह लगातार बनी हुई है।