4 साल में डायन बन गयी अप्सरा..जनता कांग्रेस का बयान..फिटनेस पर नहीं..महंगाई पर दिखाएं दमखम

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

रायपुर– जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता भगवानू नायक ने कहा है कि केन्द्र की मोदी सरकार के 4 साल शासन काल में महंगाई डायन अप्सरा बन गयी है।  4 सालों में देश की जनता को निराशा हाथ लगी है। न काला धन आया, न प्रत्येक नागरिकों के खाते में 15 लाख रूपए ही आए।  न गंगा की सफाई हुयी न राम मंदिर ही बन पाया। देश की जनता ने जन धन खाता खुलवाया और अपना करोड़ो गवांया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

       जनता कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि भाजपा ने देश की जनता को केवल बेवकूफ बनाया है। सरकार की गलत नीतियों के कारण बीते 4 सालों में देश के सामने अनेक चुनौती पहाड़ बनकर खड़ी हो गयी है। सीमा पार में आंतकवादी घटना हो या देश के अंदर नक्सलवाद। गरीबी, भूखमरी, बेरोजगारी की समस्या हो, जाति, धर्म की राजनीति, ऊंच नीच, भेदभाव के नाम पर हिंसा की घटनाएं हो। दीमक की तरह खोखला करती हुयी भ्रष्टाचार हो या फिर आम जनता की कमर तोड़ती, आसमान छूती महंगाई हो। भाजपा की सरकार इन सबके सामने घुटने टेक कर खड़ी नजर आती है।

            जनता कांग्रेस नेता के अनुसार महंगाई का प्रकोप अत्यधिक तेजी के साथ बढ़ रहा है। किसी समय महंगाई को डायन बताकर भारतीय जनता पार्टी के नेता हाय तौबा मचा रखे थे। , महंगाई के खिलाफ अनोखे प्रदर्शन करते थे।

             2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने महंगाई को मुख्य मुद्दा बनाया, महंगाई को कम करने के लिये बड़ी-बडी भाषण बाजी हुई। जनता ने विश्वास कर वोट दिया और केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी। लेकिन बीते 4 साल में महंगाई में कमी तो नही आई बल्कि भाजपा राज में लगातार महंगाई ने आसमान की बलुंदियों को छुआ है। आम जनता की आग में झुलसने को मजबूर है।

            नायक ने बताया कि महंगाई अब डायन से अप्सरा बन गई है। यही कारण है कि भाजपाई चुप्पी साधे हुये है। महंगाई को कम करने किसी चमत्कार का इंतजार कर रहे है। सरकार ने 4 साल में गरीबों की चिंता नही की। पूंजीवाद को बढ़ावा दिया, जमाखोरी दोषपूर्ण वितरण प्रणाली का खामियाजा आज जनता भुगत रही है।

                          नायक ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी क्रिकेटर विराट कोहली के फिटनेस चैलेंज को एक मिनट में स्वीकार कर वीडियों अपलोड करने की बात करते है। देश के सामने महंगाई भी एक बड़ी चुनौती है। प्रधानमंत्री को चुनौती को स्वीकार करते हुए महंगाई कम करके का दमखम दिखाना चाहिए।

 

close