4 साल से गायब व्यक्ति वाराणसी मे मिला…सोशल मीडिया ने किया काम..जनता कांग्रेस नेता और कोटा एसडीएम ने भरा खुशी का रंग

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— सोशल मीडिया जैसे फेसबुक वाट्स अप को लेकर आजकल लोगों में अच्छी खासी शिकायत है। लेकिन कुछ खबर ऐसी मिल जाती है जिसे पढ़कर बहुत ही खुशी मिलती है। आश्चर्य भी होता है….कि क्या ऐसा भी होता है। मामला एक गुम इंसान की है। कोटा से चार साल पहले गायब हुआ और अस्पताल के एक बेड पर इलाज करते पाया गया।सोशल मीडिया और युवा यूजर्स के चलते एक परिवार की खुशी लौट आयी है। मामला बनारस से लेकर कोटा तहसील बिलासपुर से जुड़ा है। जनता कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्रांत तिवारी का सराहनीय प्रयास सामने आया है। विक्रांत ने बताया कुछ उत्तरप्रदेश और बिहार के फेसबुक मित्र सोशल मीडिया से जु़डे है। यद्यपि मित्रों से मिलना जुलना नहीं हुआ है। लेकिन कोटा से चार पहले गायब एक व्यक्ति को फेसबुक मित्रों  ने परिवार से मिलाने में अहम् प्रयास किया है। मामले की जानकारी एसडीएम और पुलिस प्रशासन को दी गयी है। प्रशासन के प्रयास से अब  बनारस के अस्पताल में भर्ती व्यक्ति को कोटा बिलासपुर लाया जाएगा।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करे
                        विक्रांत तिवारी ने बताया कि फेसबुक पर एक अन्जान मित्र समाज सेवा से जुड़े अमन कबीर ने वाराणसी  पोस्ट डाला। फेसबुक पर वाराणसी से पोस्ट किया कि एक बीमार व्यक्ति अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती है। पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने बताया कि वह बिलासपुर जिले के कोटा का रहने वाला है। पोस्ट को फेसबुक कॉमन फ्रंड़ रोहित तिवारी ने पोस्ट मुझे भी टैग किया। साथ ही व्यक्ति की मदद करने को भी कहा है। चूंकि रोहित तिवारी को जानकारी थी कि मेरा सम्बन्ध बिलासपुर से है। इसलिए उसने मदद की उम्मीद की।
               विक्रांत ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद मैने कोटा एसडीएम आनंदरूप तिवारी से सम्पर्क किया। एसडीएम को मामले की जानकारी भी दी। घटना की जानकारी से जनता कांग्रेस पार्टी सदस्य सक्ती बघेल को भी अवगत कराया। एसडीएम और पार्टी कार्यकर्ता के प्रयास से जानकारी मिली कि वाराणसी में पाया गया व्यक्ति गाँव लेह्गाभाटा का रहने वाला है।
                             लेहंगाभाटा में एक परिवार के सदस्य ने बताया कि 4 साल पहले उसका भाई गायब हुआ है। सारी जानकारी के बाद एसडीएम ने फेसबुक में पोस्ट डालने वाले वाराणसी में समाजसेवी अमन कबीर से सम्पर्क किया। अमन कबीर ने एसडीएम को बताया कि जल्द ही वह व्यक्ति को लेकर कोटा आ रहा है। विक्रांत ने कहा कि मै व्यक्तिगत रूप से कोटा एसडीएम के प्रयास के लिए धन्यवाद जाहिर करता हूं। जिन्होने मामले को ना केवल गंभीरता से लिए बल्कि तत्काल सम्पर्क कर घर से बिछड़े व्यक्ति को परिवार से मिलाने का संकल्प लिया है।
         विक्रांत ने कहा कि मैं अपने कोटा बेलगहना के साथियो का भी धन्यवाद करता हूं। जिनके प्रयास से बिछड़े हुए व्यक्ति के परिवार को तलाशा। रोहित तिवारी का भी धन्यवाद जिन्होने मानवधर्म को इमानदारी से निभआया। पोस्ट को टैग कर मुझे नेक काम के लिए योग्य समझा।
https://chat.whatsapp.com/Bh8BuUvnEYyGnh0oHl90rJ
close