रेलवे में नौकरी लगाने के नाम लिया 4 लाख 35 हजार..9 महीने बाद पकड़ाया आरोपी..एक दिन की रिमाण्ड के बाद..आरोपी न्यायालय के हवाले

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-सिविल लाइन पुलिस ने थाना रेलवे में नौकरी लगाने के नाम से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी एफआईआर दर्ज होने के बाद पिछले 9 महीने से फरार चल रहा था।पुलिस ने आरोपी कुलदीप पाटिल से पूछताछ और अपराध दर्ज करने के बाद न्यायालय के हवाले कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा -420, 34 का अपराध दर्ज किया गया था।
 
     सिविल  लाइन पुलिस के अनुसार मगरपारा निवासी प्रार्थी जयंत मलिक ने 19 जनवरी 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी कुलदीप पाटिल और उसका पिता ध्रुव राव पाटिल ने रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी की है। प्रार्थी ने बताया कि दोनों ने रेलवे में नौकरी लगाने किले चार लाख 35 हजार लिए। लेकिन समय गुजरने के बाद भी नौकरी नहीं मिली। रूपये मांगने पर टालमटोल कर रहे हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज करने और विवेचना के बाद पतासाजी शुरू हुई। जानकारी मिली कि आरोपी एफआईआर होने की जानकारी के बाद फरार है। 
 
                पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा के निर्देश पर पुराने मा्मले में आरोपियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया गया। पतासाजी के दौरान मगरपारा देशबंधु प्रेस के पास स्थित आरोपियों के घर पर पुलिस की लगातार नजर रही। लगातार दबाव से परेशान होकर आरोपी कुलदीप पाटिल ने सीजीएम कोर्ट पहुंचकर समर्पण किया।
 
              सिविल लाइन थानेदार ने बताया कि दोनों आरोपियों को 1 दिन की पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
close