पीएम आवास दिलाने,4 लाख की धोखाधड़ी.. जुआ सट्टा में उड़ाया रूपया..आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—प्रधानमंत्री अटल आवास अशोक नगर मे मकान दिलाने के नाम पर लाखों रूपयों की धोखाधड़ी  करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने रूपयों को जुआ सटटा खेलकर उड़ा दिया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
 
                पुलिस के अनुसार रामायण चौक चांटीडीह निवासी प्रमोद कुमार दुबे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह हाल फिलहाल अटल आवास मुरूम खदान खमतराई में किराये के मकान में रहता है। अभिषेक पटेल और संजय भदराजा के माध्यम से तोरवा निवासी पवन पटेल से जान पहचान हुई। उसके खिलाफ मकान सम्बधित मामला कोर्ट में चल रहा था। एक दिन आरोपी पवन पटेल ने बताया कि उसकी जान पहचान नगर निगम अधिकारियों से है। वह कई लोगो को आवास दिला चुका है। वह हम लोगों को भी प्रधान मंत्री अटल आवास अशोक नगर पानी बडी पानी टंकी के पास दो आवास अलग अलग दिला सकता है। इसके लिए पांच लाख रूपए खर्च करना होगा।
 
                प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि हम दोनो भाई ने पवन पटेल को 1 अप्रैल 2021 को 2 लाख रूपए नगद और 2 लाख रूपये का चेक दिया। चेक एचडीएफसी बैकं सरकण्डा का है। साथ ही एक लाख रूपए मकान मिलने के बाद दिए जाने का वादा किया। पवन पटेल ने 6 महीने के अन्दर आवास दिलाने की बात कही। आवास अभी तक नहीं मिला है। आरोपी चार लाख रूपए भी नहीं लौटा रहा है। 
 
                 पीड़ित की शिकायत पर पवन पटेल के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 का अपराध दर्ज किया गया। मामले को विवेचना में लेकर आरोपी आरोपी पवन पटेल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि लिए गए सभी चार लाख रूपयों को जुआ सट्टा खेलकर उ़ड़ा दिया है। 
 
            आरोपी को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के हवाले किया गया है।
close