जामताड़ा से नाबालिग समेत 4 ठग गिरफ्तार..गुगल पे से लेते थे गोपनीय जानकारी..एप से करते थे आनालाइन ठगी

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—–ऑपरेशन साइबर 2020 धरपकड़ अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने गुगल में कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारो के खिलाफ थाना तारबाहर और सरकन्डा में अपराध दर्ज है। पुलिस के हत्थे चारो आरोपी क्वीक सपोट टीम विवर एनीडिस्क एस.एम.एस फिलटर एप डाउनलोड करवाकर एस.एम.एस और ओ.टी.पी.कि जानकारी हासिल करते थे।सभी आरोपियों को झारखंड के देवधर और जामताडा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने ए.टी.एम. कार्ड, बैंक खाते, रकम और मोबाईल बरामद किया है।
 
                  
                बिलासागुड़ी में पत्रकारों के साथ घटना क्रम को साझा करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाना तारबाहमें प्रियंका देवांगन ने ब्लूडार्ट कोरियर सेवा के कस्टमर केयर नंबर गूगल से सर्च कर फोन नंबर 07684976568 पर कॉल किया। अज्ञात आरोपी ने any desk aap डाउनलोड करवाया और phone pe के माध्यम से रकम वापस दिलाने का झांसा देकर 9904 रुपया की राशि निकाला। पार्र्थिया की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया।
 
                 इसी तरह दूसरे मामले में थाना तारबाहर पहुंचकर गरिमा ने शिकायत दर्ज करायी कि SHEIN मोबाइल एप के माध्यम से सामान ऑर्डर किया था।  डिलीवरी नही होने पर गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकाली। बताए अनुसार रकम रिफंड करने Phone pe के माध्यम से QR कोड scan कर 31000 रुपए की धोखाधड़ी की शिकार हुई।
 
                        इसके अलावा तीसरा मामला थाना सरकंडा में दर्ज है। प्रार्थी रामचंद्र सवाई बैंक खाते का स्टेटमेंट जानने के लिए गूगल से एसबीआई हेल्पलाइन नंबर निकाल कर 9382090518 मे कॉल किया। अज्ञात आरोपियों ने तीन ऑप्शन बोलकर क्विक सपोर्ट, एनी डिस्क, एसएमएस फिल्टर को डाउनलोड कर प्रार्थी के खाते से कुल 116000 ट्रांसफर किया। प्रार्थी एसबीआई बैंक जाकर जानकारी ली तो धोखाधड़ी का पता चला। 
 
              लगातार ठगी की घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने आरोपियो की गिरफ्तारी को लेकर राजपत्रित अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। अतिरिक्त  पुलिस अधीक्षक शहर उमेंश कश्यप और संजय ध्रुव को कार्रवाई का निर्देश दिया। वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर एक विशेष संयुक्त टीम का गठन किया गया। साईबर सेल प्रभारी निरीक्षक कलीम खान, तारबाहर थाना प्रभारी प्रदीप आर्य और सरकंडा थाना प्रभारी जे.पी गुप्ता के आरोपियों की छानबीन शुरू हुई।
 
                          संयुक्त टीम साईबर सेल के उप निरीक्षक मनोज नायक की अगुवाई में उप निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव में टीम को झारखंड रवाना किया गया। टीम ने झारखण्ड पहुंचकर  प्रमुख क्षेत्रो को चिन्हांकित किया। स्थानीय वेशभुषा में रहते हुए रेकी कर ऑपरेशन ’’साईबर 2020’’ को अंजाम दिया।
 
                संयुक्त टीम ने लगातार 72 घंटे रेकी के बाद करमाटांड जामताडा में आरेापी को झारखंड पुलिस के साथ संयुक्त रूप से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। मामले के आरोपी को पकडकर गवाहो के सामने  कडाई से पूछताछ की गयी। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध कबूल किया। आरोपियों ने बताया कि विभिन्न सिम नंबर पर खुद को गूगल मे बड़ी कंपनियो का कस्टमर केयर बनकर घटनाक्रम को अंजाम देते हैं। कालर से फोन पे क्विक सपोर्ट, एनी डिस्क, एसएमएस फिल्टर डाउनलोड करवाकर ओ.टी.पी. और अन्य गोपनीय जानकारी हासिल करते हैं। पुलिस ने आरेापियों के पास ठगी के करने में उपयोग किए गए मोबाईल और रकम बरामद किया।
 
संयुक्त टीम  में शामिल जवान और अधिकारी
  
         पत्रकार वार्ता में बताया गया कि आनलाइन ठगो को बेनकाब करने में उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी, उप निरीक्षक मनोज नायक, उप निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, प्रधान आर. एस एल वर्मा,  प्र.आर., शोभित, आर. दीपक उपाध्याय, आर. मुकेश, तरूण केशरवानी, गोविंद शर्मा, आशीष राठौर, दीपक यादव, जोधन साहू एवम झारखंड पुलिस के विशेष सहयोग रहा।
 
पकड़े गए आरोपियों के नाम और ठिकाना
 
                 पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के नाम चुन्ना पंडित पिता पंचानंन उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कुरवा थाना करमाटांड जिला जामताडा । इसके अलावा अन्य आरोपियों के नाम जफिर अंसारी पिता अब्दुल सकुर अंसारी उम्र 34 वर्ष निवासी बिराजपुर थाना कारमांटांड़ जिला जामताड़ा, अब्दुल ख़ालिक उर्फ बच्चू पिता अब्दुल सकुर अंसारी उम्र 26 वर्ष निवासी बिराजपुर थाना कारमांटांड़ जिला जामताड़ा (झारखंड) है। जबकि चौथा आरोपी नाबालिग है।
close