40 लाख से बनेगी नाली और सड़क.. मेयर और सभापति ने किया भूमि पूजन..कहा..समय और गुणवत्ता का रखें ध्यान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— चुहचुहियापारा क्षेत्र में करीब 40 लाख की लागत से सीसी सड़क और नाली निर्माण किया जाएगा। गुरुवार को मेयर रामशरण यादव और सभापति शेख नजीरूद्दीन ने भूमि पूजन के साथ स्थानीय लोगों को सौगात दी है।
 
                  वार्ड क्रमांक 46 अन्नपूर्णां कालोनी में नाली, ओवरब्रिज के नीचे सीसी सड़क और  ओवरब्रिज के पार नाली निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य में करीब 40 लाख रुपए खर्च होंगे। मेयर रामशरण यादव, सभापति शेख नजीरूद्दीन, एमआईसी सदस्य अजय यादव और पार्षद अब्दुल खान ने पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया।
 
              कार्यक्रम के दौरान मेयर रामशरण यादव ने कहा कि सड़क निर्माण से जहां ओवरब्रिज के नीचे आवगमन में सुविधा होगी। नाली के निर्माण से पानी निकासी संबंधित परेशानी दूर होगी। क्षेत्र के लोगों की बहुत समय से नाली और सड़क निर्माण की मांग थी, जो आज पूरी हो रही है। उन्होंने समय पर कार्य पूर्ण करने जोन कमिश्नर एसएन गुप्ता और इंजीनियर को निर्देश दिया। 
 
                 सभापति शेख नजीरूद्दीन ने सभी कार्य के ड्राइंग-डिजाइन और स्टीमेट की जानकारी लेते हुए गुणवत्ता के साथ कार्य करने की बात कही। सभापति ने कहा कि नाली व सड़क निर्माण के दौरान क्षेत्र के लोगों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। क्षेत्रवासियों के मांग अनुरूप साकारात्मक कार्य किया जाए। इस मौके पर क्षेत्र के लोग और स्थानीय जनप्रतिनिधि, निगम के अधिकारी,  कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
close