4298 कर्मचारियों का लगाया जाएगा टीका..मेयर ने कर्मचारियों का बढ़ाया हौसला.कहा.बेखौफ होकर कराएं वैक्सीनेशन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—नगर निगम के सफाई कर्मियों को टीकाकरण के दौरान हौंसला बढ़ाने मेयर मौके पर पहुंचे। टाउन हाल में टीकाकरण प्रक्रिया के दौरान मेयर ने सभी सभी कर्मचारियों का ना केवल हौंसला बढ़ाया बल्कि कोरोना काल में किए गए काम की जमकर तारीफ भी की।
 
                मंगलवार को नगर निगम  टाउन हॉल में निगम कर्मचारियों को कोरोना का टीका लगाया गया। पहले दिन 100 कर्मचारियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया। इस दौरान मेयर रामशरण यादव मौजूद रहकर निगम कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। 
 
         टीकाकरण प्रक्रिया के दौरान मेयर को जानकारी हुई कि टाउन हाल  में निगम कर्मचारियों के अलावा पुलिस, वन और राजस्व विभाग के कर्मियों को भी टीका लगाया जा रहा है। जबकि ऐसे कर्मचारियों के लिए अलग सेंटर निर्धारित किया गया है। अन्य विभागों के कर्मचारियों की भीड़ के चलते नगर निगम के कर्मचारियों को वैक्सीनेशन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
 
                          जानकारी के बाद मेयर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अन्य विभाग के कर्मचारियों का वैक्सीनेशन निर्धारित सेन्टर में किया जाए। जिसके किसी भी कर्मचारी को वैक्सीनेशन को लेकर परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
 
               स्वास्थ्य विभाग की डीपीएम लता बंजारे ने मेयर रामशरण बताया कि नगर निगम के कुल 4298 लोगो को टीका लगाया जाएगा। सबसे पहले नगर निगम के फ्रंट लाइन सफाई कर्मियों को टीका लगाया जा रहा है। इसके बाद अन्य अधिकारी कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा।
 
        वैक्सीनेशन के दौरान मेयर ने निगम कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कोरोना का वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। सभी कर्मचारी बेखौफ होकर टीका लगवाएं। टीकाकरण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर और अधिकारी और सहयोगी मौजूद थे।

close