45 साल की महिला से बलात्कार.. कौड़िया में पकड़ाया आरोपी..गया जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-मस्तूरी थाना पहुंचकर महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि 29 जनवरी की रात्रि करीब 9 बजे लक्ष्मी यादव पिता अनवाबी यादव ने बलात्कार किया है। महिला ने मामले की शिकायत 12 जनवरी को मस्तूरी थाना पहुंचकर की है। शिकायत के बाद पुलिस ने टीम बनाकर आरोपी को सीपत थाना क्षेत्र के कौड़िया से धर दबोचा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 मस्तुूरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 फरवरी को थाना पहुंचकर 45 साल की महिला ने बताया कि 29 जनवरी को खैरा में छठी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची। वह मूल रूप से तिल्दा रायपुर की रहने वाली है।

             महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी युवक लक्ष्मी प्रसाद यादव भी छठी कार्यक्रम में शामिल होने खैरा पहुंचा था। 29 जनरवरी की रात्रि करीब 9 बजे आरोपी ने उसका हाथ पकड़ कर घर के पीछे बाड़ी में ले गया। इस दौरान उसने विरोध के बाद भी जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

              घटना के बाद उसकी तबीयत खराब हो गयी। वह अपने गांव तिल्दा रायपुर चली गयी। तबीयत ठीक होने के बाद 12 फरवरी को बलात्कार होने की शिकायत की। थानेदार नेताम ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस कप्तान को दी गयी। आलाधिकारियों के निर्दश पर आरोपी की तलाश शुरू हुई। इसी दौरान जानकारी मिली कि आरोपी एफआईआर की भनक लगने के बाद गांव और अपने घर से फरार हो गया।

                    बावजूद इसके व्यापक अभियान चलाकर 15 फरवरी को आरोपी लक्ष्मी प्रसाद यादव को सीपत थाना क्षेत्र के कौड़िया मे धर दबोचा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने युवक को धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ 376 का अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

TAGGED:
close