मंत्रालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली मानव अधिकारों के संरक्षण की शपथ

F0D30CEDE84E0491D051392D248FAF4Aरायपुर।राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर मंत्रालय में मंत्रालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों ने मानव अधिकारों के संरक्षण की शपथ ली। राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस हर साल दस दिसम्बर को मनाया जाता है। दस दिसम्बर को रविवार (शासकीय अवकाश) होने के कारण यह दिवस आज मनाया गया। मुख्य सचिव विवेक ढांड ने अधिकारियों-कर्मचारियों को भारत के संविधान को पूर्ण विश्वास एवं निष्ठा से धारण करने, मानव अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन में अपना पूरा कर्तव्य निभाने, किसी भी प्रकार के भेद-भाव के बिना सभी के मानव अधिकारों का सम्मान एवं समर्थन करने तथा प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से भी किसी के मानव अधिकार का अपने विचार, शब्द या कार्य से नुकसान नहीं करने की शपथ दिलायी।

Join WhatsApp Group Join Now

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव वित्त अमिताभ जैन, सचिव जल संसाधन सोनमणि बोरा, सचिव वाणिज्यिक कर डी.डी. सिंह, सचिव वन अतुल शुक्ला, सचिव जनशिकायत निवारण हेमंत पहारे, विशेष सचिव सामान्य प्रशासन रीता शांडिल्य, विशेष सचिव सूचना प्रौद्योगिकी एम.के. त्यागी और विशेष सचिव खाद्य एम.के. सोनी सहित मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ में ढ़ाई साल में करीब साढ़े चौदह हजार लोगों ने की आत्महत्या,तेरह सौ से अधिक किसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close
Share to...