48 साल के हुए राहुल गांधी,PM मोदी ने Tweet कर दी बधाई

Shri Mi
1 Min Read

नईदिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। राहुल आज 48 साल के हो गए हैं।पीएम मोदी ने ट्विटर पर राहुल को विश करते हुए लिखा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिवस की ढेर सारी बधाई। मैं उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनने के बाद यह राहुल का पहला जन्मदिन है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

दिल्ली में पार्टी मुख्यालय के बाहर भी राहुल के बर्थडे का जश्न मनाया जा रहा है। कार्यकर्ता नाच-गाकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांट रहे हैं। उनके हाथों में राहुल के पोस्टर हैं।

खबरों की मानें तो देर शाम को राहुल के जन्मदिन के मौके पर एक बड़ी पार्टी का आयोजन भी किया जाएगा।राहुल ने साल 2004 में राजनीति में कदम रखा था। वह भारतीय संसद के निचले सदन लोकसभा में उत्तर प्रदेश की अमेठी चुनाव क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके पहले यह उनके पिता राजीव गांधी का निर्वाचन क्षेत्र था।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close