5 दर्जन जुआरियों के साथ 11 लाख नगद जब्त…3 दर्जन बाइक, 52 मोबाइल बरामद..कार भी जब्त..जुआरियों के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
कबीरधाम— आचार संहिता लगने के बाद पंडरिया में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बहुत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पांच दर्जन जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11लाख रूपए नगद जब्त किए हैं। इसके अलावा पुलिस के हाथ दर्जनों मोबाइल, मोटर सायकल समेत तीन महंगी कार को भी बरामद किया है। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है।
                पुलिस जानकारी के अनुसार कबीरधाम जिले के पंडिया में छापामार कार्रवाई के दौरान 59 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया है। पुलिस को रेड के दौरान11 लाख से अधिक रूपए हाथ लगे हैं। मालूम हो कि पंडरिया राजमहल में लंबे समय से जुआ खेलने और खिलाने की जानकारी मिलती रही है। लेकिन रसूखदारों के चलते जुआरी बच निकलते थे। आचार संहिता के बाद पुलिस ने सोची समझी रणनीति के तहत व्यापक स्तर पर कार्रवाई कर 59 जुआरियों को रंगे हाथ धर दबोचा है।
                  पण्डरिया राजमहल मे छापामार कार्रवाई में पुलिस के अालाधिकारी एडीशनल एसपी ,टीआई ,एसडीओपी और अच्छी खासी संख्या में पुलिस जवान शामिल हुए। पुलिस छापामार कार्रवाई में जुआरियों के पास से 52 नग मोबाइल, 27 नग मोटर सायकल और नग कार जब्त हुए हैं। पकड़े गए जुआरियों में कई शासकीय कर्मचारी भी हैं। बताते चलें कि पंडरिया में जुआरियों के खिलाफ अब तक सबसे बड़ी पुलिस कार्रवाई है।
                 पुलिस ने पकड़े गए सभी 59 जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के अलावा प्रतिबंधात्मक धारा 151 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय मे पेश किया। खबर लिखे जाने तक जानकारी मिली है कि सभी जुआरियों को जेल भेजा गया है। थोक के भाव कार्रवाई की जानकारी नगर वासियों तक बिजली की तरह पहुंची। लोगों की भीड़ जुआरियों को देखने पंडरिया पुलिस थाना पहुंच गयी। भीड़ को देख सभी जुआरी चेहरा छिपाते नजर आए।
close