5 हो गयी प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या..बिलासपुर में पहला मामला दर्ज..प्रभावित महिला अपोलो में दाखिल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 5 मरीजों समेत प्रदेश में मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 6 हो गयी है। बिलासपुर में पहला मरीज रामा लाइफ सिटी सकरी क्षेत्र से पाया गया है। मरीज महिला है। उसे अपोलो में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। महिला की उम्र 64 हाल है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

            बीती  रात राम लाइफ सिटी सकरी बिलासपुर से एक महिला को कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया है। महिला को अपोलो में भर्ती कराया गया है। अब तक प्रदेश में कोरोना पाजीटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 6 हो गयी है। कोरोना वायरस संक्रमित मरीज बिलासपुर रायपुर, राजनांदगांव और भिलाई में पाए गए हैं।

                  रायपुर में 3 जबकि बिलासपुर, भिलाई, राजनांदगांव में एक एक की संख्या में कोरोना पोजेटिव के मरीज मिले हैं। रायपुर और भिलाई के कोरोना संक्रमित मरीजों को एम्स में भर्ती किया गया है। जबकि  बिलासपुर की रामा लाइफ सिटी की महिला मरीज को अपोलों में भर्ती कराया गया है। बिलासपुर में मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। मरीज मिलने के बाद विधायक समेत जिले के आला अधिकारियों की स्वास्थ्य विभाग के साथ उच्च स्तरीय बैठक हुई ।

                   बिलासपुर की रामलाइफ सिटी में रहने वाली मरीज सऊदी अरेबिया से लौटी थी। 12 मार्च को घर लौटी थी। चेकअप कराया था। रिपोर्ट पाजीटिव पाया गया है। महिला की उम्र करीब 64 साल है। 

                  बहरहाल प्रशासन लोगों को लगातार चेतावनी दे रहा है। घर से बाहर निकलने पर सतर्कता बरतने को कह रहा है। बहरहाल अभी बहुत रिपोर्ट का इंतजार है। वही प्रशासन लगातार बैठक कर पल पल की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।क

क्षेत्र को बनाया गया क्वारंटाइन

                प्रशासन के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि राम लाइफ सिटी के जिस घर से मरीज मिली है। उस घर को आइसोलेट कर दिया गया है। साथ ही पूरे क्षेत्र को क्वारटांइन बना दिया गया है। स्वास्थ्य अमला एक एक लोग पर नजर बनाकर रखा है।  किसी को भी घर से निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही मरीज के सम्पर्कों का पता लगाया जा रहा है। जानकारी ली जा रही है कि मरीज ने इस दौरान यानि पिछले एक महीने में किससे-किससे मुलाकात की है।

TAGGED: ,
close