50 की बोरी में 40 किलो खाद…कांंग्रेस नेता ने किया सोसायटी का घेराव….लगाया किसानों से ठगी का आरोप

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—बिल्हा विधानसभा के ब्लॉक पथरिया में कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला ने खाद वितरण में अनियितिता का आरोप लगाया है। राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि सोसायटी से दिए खाद बोरी का वजन मानक से बहुत कम है। शुक्ला ने किसानों के साथ सोसायटी का घेराव किया। मुंगेली कलेक्टर और एसडीओ से फोन पर खाद वितरण में भारी धांधली होने की शिकायत भी की।
                            कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि कांग्रेस के दबाव के बावजूद किसानों के साथ खाद वितरण में भारी धांधली की जा रही है। नियमानुसार एक बोरी में पचास किलो खाद होना चाहिए।  लेकिन पथरिया ब्लाक के गंगद्वारी में किसानों को एक बोरी में दस से बारह किलो कम खाद दिया जा रहा है।
                राजेन्द्र ने बताया कि गंगद्वारी शासकीय उचित मूल्य दुकान में किसानों को खाद मानक तौल से कम खाद दिया जा रहा है। जबकि खाद की कीमत पूरी ली जा रही है। एक बोरी में 50 किलो होता है। लेकिन किसानों को दस से बारह किलो कम खाद पचास किलों की कीमत में दिया जा रहा है। किसानों की शिकायत पर मौके पर पहुंच खाद को तौलाया गया। कमोबेश सभी बोरियों में पांच से दस किलो कम खाद पाया गया। लेकिन प्रबंधक ने सभी किसानों से पचास किलो खाद का पैसा लिया।
                      राजेन्द्र ने कहा कि एक किसान को पचास किलो की बोरी में 39 किलो 750 ग्राम दिया गया। मामले की शिकायत तत्काल मुंगेली कलेक्टर और अनुविभागीय अधिकारी पथरिया को फोन पर दी गयी। राजेन्द्र ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को मजाक बनाकर रखा है। मामले में तत्काल जाँच की जरूरत है। यदि शासन ने दोषियों के खिलाफ उचित कदम नहीं उठाया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
close