गुपचुप-भेल खाने के बाद 50 से अधिक की बिगड़ी तबीयत,कलेक्टर सिन्हा देर रात तक डटे रहे अस्पताल में

Shri Mi
1 Min Read

राजनांदगांव। फ़ूड पॉयजनिंग का शिकार बने एक ही गांव के 71 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमार 71 लोगों में 47 बच्चे है। हालांकि फिलहाल सभी लोगों की तबियत ठीक है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने की खबर पर खुद कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने मध्यरात्रि शासकीय मेडिकल कॉलेज पेंड्री पहुंचकर ग्राम गातापारकला में फूड पॉइजनिंग से बीमार हुए बच्चों एवं मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

Join Our WhatsApp Group Join Now

गातापाराकला गाँव के लोगों ने गुपचुप-भेल खाया था, जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गयी, उल्टी दस्त की शिकायत के बाद सभी को तत्काल पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है उनमें 47 बच्चे भी शामिल है।ग्राम गातापारकला एसडीएम एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामवासियों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close