52 IPS अफसरो के तबादले पर नेता प्रतिपक्ष का ट्वीट,सरकार पर साधा निशाना,कही ये बात

Shri Mi
5 Min Read

भोपाल।एमपी मे सोमवार को 52 आईपीएस अफसरो के तबादले पर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है।गोपाल भार्गव ने ट्वीट कर लिखा कि मध्यप्रदेश में तबादलों का उद्योग फिर से शुरू हो गया है। अभी तो सिर्फ 52 आईपीएस ही बदले है। आगे लंबी सूचियां फिर आएगी। “पैसा ला और आर्डर लेजा” @OfficeOfKNath सरकार में असली लॉ एंड ऑर्डर का मतलब अब यही रह गया है। @INCMP सरकार को अब कोई काम नही है। सभी मानसिक रूप से प्रताड़ित है। सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करे

मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है।भारतीय पुलिस सेवा के 50 से अधिक अफसरों के तबादला आदेश जारी किए गए है। जारी सूची में पुलिस मुख्यालय के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा 16 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं। जिन अफसरों के तबादले हुए हैं उनमे एडीजी, एससीआरबी, भोपाल जी पी सिंह को एडीजी, एंटी नक्सल ऑपरेशन, पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है। एडीजी, होमगार्ड, जबलपुर राजेश चावला को एडीजी, एससीआरबी, भोपाल के रूप में स्थानांतरित किया गया है। एडीजीपी, जेएनपीए, सागर जी जनार्दन को एडीजीपी, शहडोल रेंज के रूप में भेजा गया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी), प्रशासन, पुलिस मुख्यालय भोपाल कैलाश मकवाना को एडीजी, नारकोटिक्स, पुलिस मुख्यालय, भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक एडीजी, नारकोटिक्स, पुलिस मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी निभा रहे अजय कुमार शर्मा को एडीजी, प्रशासन, पुलिस मुख्यालय, भोपाल बनाया गया है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल में महानिरीक्षक (आईजी) (गुप्तवार्ता) मकरंद देउस्कर को आईजी, अपराध अनुसंधान विभाग बनाया गया है। अभी तक आईजी अपराध अनुसंधान विभाग की जिम्मेदारी निभा रहे डी श्रीनिवास वर्मा को आईजी (कानून एवं व्यवस्था), पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। आईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल एस पी सिंह को इंदौर में विशेष सशस्त्र बल (विसबल) के आईजी के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के एक अन्य आईजी अविनाश शर्मा को पुलिस मुख्यालय भोपाल में आईजी एससीआरबी पदस्थ किया गया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल में आईजी मनोज शर्मा को आईजी (गुप्तवार्ता) की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उप महानिरीक्षक (डीआईजी) प्रबंध, पुलिस मुख्यालय भोपाल हरिनारायण चारी मिश्रा को डीआईजी, खरगोन पदस्थ किया गया है।

डीआईजी खरगोन एम एस वर्मा को डीआईजी, जबलपुर रेंज भेजा गया है। डीआईजी सागर दीपक वर्मा को डीआईजी, एसएएफ (सेंट्रल रेंज) भोपाल की जिम्मेदारी दी गयी है। डीआईजी छतरपुर अनिल माहेश्वरी को डीआईजी, पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है। डीआईजी बालाघाट आर एस डहेरिया को डीआईजी सागर बनाया गया है।

डीआईजी, इंदौर ग्रामीण रेंज, संजय तिवारी को डीआईजी, पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है। डीआईजी छिंदवाड़ा सुशांत सक्सेना को डीआईजी इंदौर ग्रामीण रेंज के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

शहडोल पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिल सिंह कुशवाह को डीआईजी रीवा रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। मंडला में विसबल की 35वीं वाहिनी के सेनानी आर के हिंगणकर को डीआईजी जेएनपीए सागर और डीआईजी, अअवि, पुलिस मुख्यालय भोपाल अरविंद सक्सेना को डीआईजी, आरएपीटीसी इंदौर के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

जबलपुर में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) महिला अपराध हिमानी खन्ना को डीआईजी के रूप में पुलिस मुख्यालय भोपाल बुला लिया गया है। पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) भोपाल मिथिलेश शुक्ला को डीआईजी छिंदवाड़ा पद की जिम्मेदारी दी गयी है। हाेशंगाबाद एसपी एम एल छारी को डीआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है।

छतरपुर एसपी तिलक सिंह को डीआईजी, पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है। उज्जैन में विसबल के सेनानी अनुराग शर्मा को डीआईजी, महिला अपराध, इंदौर की जिम्मेदारी दी गयी है। जेएनपीए सागर के उप निदेशक विवेक राज सिंह को डीआईजी छतरपुर बनाया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close