58 फीट की होलिका दहन में जलेगा नीरव मोदी का पुतला

Shri Mi
2 Min Read

Mumbai, Nirav Modis Effigy, 58 Feet High Structure, Holika Dahan,मुंबई।वरली स्थित बीडीडी चॉल में एक 58 फीट का पुतला इस वर्ष की होली पर लोगों का आकर्षक बना हुआ है। दरअसल, बीडीडी चॉल के लोगों ने 58 फीट ऊंची होलिका बनाई है, जिस पर पीएनबी बैंक घोटाले के अभियुक्त और हीरा कारोबार नीरव मोदी का पुतला लगाया है। होली दहन के वक्त इस पुतले को भी जलाया जाएगा।होलिका और नीरव मोदी का पुतला ‘श्री विघ्नहर्ता गणेशोत्सव मंडल’ के सदस्य कार्तिक काड़े ने बनाया है।कार्तिक काड़े ने मीडिया को बताया कि नीरव मोदी ने फ्रॉड करके 11 हजार करोड़ से अधिक का भ्रष्टाचार किया है। इससे भारत की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूमिल हो रही है। इसलिए हमने होलिका में नीरव का पुतला लगाने का फैसला लिया। इसके जरिए हम लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि इस होली, आओ हम सब मिलकर भ्रष्टाचार का दहन करें।

कार्तिक काड़े ने बताया कि 10 सालों से मंडल द्वारा होलिका दहन किया जा रहा है। इसके लिए हर साल एक नई थीम तैयार करके हम उसके अनुरूप पुतला बनाते हैं। इसके पहले हम विजय माल्या का भी पुतला बनाकर फूंक चुके हैं।पिछले साल हमने पुलिस पर होने वाले अटैक की थीम रखी थी। हर साल हजारों की संख्या में लोग हमारा होलिका दहन देखने आते हैं।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close