मंगला में खुलेगा 5 वां सब स्टेशन.अधिकारियों को विधायक का निर्देश.मामले को गंभीरता से लिया जाए

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी अधिकारियों से बैठक कर बिजली की समस्या पर गंभीरता के साथ विचार विमर्श किया। नगर विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहरवासियों के बिजली की निर्वाध आपूर्ति को गंभीरता से लिया जाए।जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पेश किए गए जनता की बिजली सम्बधित समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ लिया जाए।
 
        नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने बिजली आपूर्ति में लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। विधायक निवास में आयोजित बैठक में शैलेष पाण्डेय ने बिजली आपूर्ति में बाधा को लेकर अधिकारियों के सामने नाराजगी जाहिर की। बैठक कार्यपालक निदेशक भीम सिंह कंवर, अधीक्षण यंत्री( शहर) वाय.के मनहर, अधीक्षण यंत्री (ग्रामीण) एसके दुबे, कार्यपालन यंत्री (शहर) सुरेश जांगड़े, कार्यपालन यंत्री (ग्रामीण) अमर चौधरी, कार्यपालन यंत्री (शहर पूर्व) पी.वी.एस राजकुमार शामिल हुए।
 
अधिकारियों के साथ बैठक
 
            बैठक के दौारन अधिकारियों ने बिजली की कमी होने से इंकार किया। अधिकारियों ने बताया कि प्राकृतिक कारणों से व्यवस्था में बाधाए आती है। सुधार में समय लगता है। फीडर फॉल्ट होने के कारण भी बिजली व्यवस्था बाधित होती है। अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर के 1 लाख 25 हजार घरेलू और व्यवसायिक विद्युत उपभोक्ताओं को 4 सब स्टेशनों तिफरा, सिलपहरी, मोपका और बिरकोना से बिजली 3000 ट्रांसफार्मर के माध्यम से विद्युत आपूर्ति की जाती है। दिन प्रतिदिन उपभोक्ताओं के विद्युत भार भी बढ़ गय है। दबाव को ध्यान में रखते हुए 132 केव्ही विद्युत सब स्टेशन की स्थापना मंगला क्षेत्र में प्रस्तावित है। 
 
             नगर विधायक शैलेष पांडेय ने बताया कि हमारा लक्ष्य बाधारहित विद्युत आपूर्ति करना है। ओव्हर लोड से ट्रिपिंग की समस्या बार-बार होती है। ऐसी स्थिति को देखते हुए मंगला क्षेत्र में 7 एकड़ भूमि पर 132 केव्ही सब स्टेशन जल्द बनाया जाएगा। सब स्टेशन बन जाने से शहर के लोगों को बिजली आपूर्ति में होने वाली की समस्या से छुटकारा मिलेगा। 
 
भूमि के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा
 
                    विधायक शैलेष पाण्डेय ने बताया कि नए सब स्टेशन की मांग विधानसभा सत्र में किया गया था। समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नया सब स्टेशन बनाए जाने का एलान किया। सीएम ने इसके लिए तत्काल 22 करोड़ रुपये भी स्वीकृत किया है। लेकिन जगह नही मिलते से स्टेशन बनाने में देरी हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि मंगला में जगह का चिन्हांकन कर लिया गया है। विभागीय प्रक्रिया पूर्ण होने पर सब स्टेशन निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
 
जिला प्रशासन को निर्देश
                             विधायक ने बताया कि सब स्टेशन स्थापना के लिए  कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त, बिलासपुर एसडीएम और विभागीय अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है। ताकि कार्य शीघ्र प्रारंभ होकर पूर्ण हो सके। लोगों को बिजली गुल से होने वाली समस्या से निजात मिल सके।
close