6 साल से अटका शंकर नगर ओवरब्रिज 6 महीने में हुआ पूरा, 3 साल की देरी से 6 करोड़ अधिक हुए खर्च

Shri Mi
2 Min Read

[wds id=”13″]
रायपुर-
रायपुर के शंकर नगर-व्ही.आई.पी. काॅलोनी मार्ग पर रेलवे ओव्हर ब्रिज का निर्माण अपने निर्धारित समय से 3 साल देरी से होने के कारण जहां इस ब्रिज की लागत में साढ़े 6 करोड़ रूपए अधिक खर्च हुए है वहीं राजधानी वासियों को इस मार्ग से आवागमन के लिए 6 साल से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। साल 2013 में स्वीकृत इस ब्रिज की लागत 61.30 करोड़ थी और इस ब्रिज को 18 जून 2016 को बन जाना था। लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के चलते यह ब्रिज अपने निर्धारित समय में नही बन सका जिसका खामियाजा सरकार के खजाने को उठाना पड़ा और इस ब्रिज के निर्माण की लागत 6 करोड़ 70 लाख रूपए बढ़कर 68 करोड़ रूपए हो गई साथ ही क्षेत्र की जनता को इतने दिनों तक इस मार्ग से आवागमन में बड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

वहीं भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही राज्य में नई सरकार ने लंबे समय से लटके और अधूरे कार्यो को गंभीरता से लिया तथा उन्हें प्राथमिकता और तेजी से पूर्ण करने का जो बीड़ा उठाया है उसी के परिणाम स्वरूप 6 साल से लंबित इस ब्रिज को 6 माह के कार्यकाल में पूर्ण कराया जा सका। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज शाम 6 बजे इस ब्रिज का लोकार्पण कर शहरवासियों की इसकी सौगात देंगे।

इस रेलवे ओव्हर ब्रिज के पूरा हो जाने से रेलवे क्रांसिग के दोनो ओर बसे खम्हारडीह, वी.आई.पी. काॅलोनी, शंकर नगर, अनुपम नगर, श्रीराम नगर, अशोका रतन और विधानसभा इलाके में आने-जाने वाली लगभग 2 लाख आबादी को लंबे समय से हो रही परेशानी से राहत मिलेगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close