1.600 किलो गांजा बरामद.. कार समेत आरोपी गिरफ्तार..कारोबारी से नगद भी किया गया जब्त

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—- छठ घाट के पास नशे की सामान बेचते पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है। नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने मुरूमखदान निवासी कैलाश साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास भारी मात्रा में नशे का सामान भी बरामद किया है। 
 
                मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने छठ घाट से नशे की सामाग्री बेचते आरोपी को धर दबोचा है। जानकारी के बाद पुलिस कार्रवाई में मुरूमखदान निवासी कैलाश साहू को पकड़ा है। आरोपी के पास से पुलिस ने 1.600 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। आरोपी के पास से नकद 1950 रूपए भी बरामद किया गया है।
 
              पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपी से सिल्वर रंग की कार भी जब्त किया गया। जांच पड़ताल के दौरान आरोपी से 1.600 किलो गांज को कब्जे में लिया गया।
 
                      आरोपी की धर पकड़ कार्रवाई में साइबर सेल टीम के अलावा सरकन्डा थाना प्रभआरी परिवर तिवारी  मोपका पुलिस सहायता केंद्र उप निरीक्षक मनोज पटेल का अहम भूमिकी रही।
close