जोगी कांग्रेस की चुनावी तैयारी,कोर कमेटी में बडा बदलाव,मीटिंग 13 जून को

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर।जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने आगामी चुनाव के मद्देनजर अपनी कोर कमेटी को पुनर्गठित किया है।जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के मुख्य प्रवक्ता सुब्रत डे ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी ने संगठन को आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिये कोर कमेटी में आवश्यक बदलाव कर पुनर्गठन किया है , एवं पुनर्गठित  कमेटी की प्रथम आवश्यक बैठक 13 जून को 4;00 सागौन बंगले में आहूत की गयी है ।बैठक की अध्यक्षता कमेटी के उपाध्यक्ष धर्मजीत सिंह करेंगे । बैठक में विधायक अमित जोगी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बैठक में कोर कमेटी के सभी सदस्य, विशेष आमंत्रित, स्थायी आमंत्रित एवं पदेन आमंत्रित सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य एवं प्राथनीय है।संस्थापक अध्यक्ष अजीत जोगी के आदेशानुसार जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की कोर कमेटी का निम्नानुसार पुनर्गठन किया जाता है।

समिति के अध्यक्ष-
अजीत जोगी, प्रथम मुख्यमंत्री
समिति के उपाध्यक्ष-
धरमजीत सिंह, पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष, केंद्रीय अनुशासन समिति के अध्यक्ष, बिलासपुर लोकसभा प्रभारी
समिति के प्रभारी सचिव- अब्दुल हमीद हयात, प्रभारी महासचिव
सदस्य-
1. देवव्रत सिंह, पूर्व सांसद
2.  गुलाब सिंह, पूर्व विधायक
3.  सियाराम कौशिक, विधायक
4.  परेश बाग़बहरा, पूर्व विधायक
5. विधान मिश्रा, पूर्व मंत्री
6. चैतराम साहू, पूर्व विधायक
7. राजेंद्र राय, विधायक
8.  शहज़ादी क़ुरेशी, पार्षद (बिलासपुर)
9. जया कश्यप, सरपंच (दंतेवाड़ा)
10. अमित जोगी, विधायक
11.  सकनी चंद्रय्या (बीजापुर)
12. गीतांजलि पटेल, जनपद सदस्य
13. सीमा कौशिक, लोक कलाकार
14. पन्ना साहू (धरसिवा), पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य
विस्तारित समिति:-
विशेष आमंत्रित-
1. डॉक्टर हरिदास भारद्वाज, पूर्व मंत्री-घोषणा पत्र समिति अध्यक्ष
2. गजराज पगारिया, पूर्व उप महापौर- वित्तीय प्रबंधन समिति अध्यक्ष
3. व्दारिका साहू, जिला पंचायत सदस्य (आरंग)
4. तिलक राम देवांगन, पूर्व पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष (खरोरा)
5. रामलाल भारद्वाज, पूर्व विधायक
6. जी॰एस॰धनंजय, Retd IAS
7. मानक दरपट्टी, पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष (भानूप्रतापुर)
8. एल॰एन॰ सूर्यवंशी, Retd IAS
9. दयाराम निषाद, जिला पंचायत सदस्य (अभनपुर)
स्थायी आमंत्रित-
1. कलावती मरकाम, ज़िला पंचायत अध्यक्ष (कोरिया)
2.  योगेश तिवारी (बेमेतरा)
3.  मेघनाद यादव (दुर्ग)
4. राहुल त्यागी, अधिवक्ता

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close