
रायपुर।छत्तीसगढ़ में आज 68 कोरोनावायरस मरीजों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राज्य कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से मिली जानकारी के अनुसार अब तक कुल पॉजिटिव केस की संख्या 3131 है।वही 593 टोटल एक्टिव केस हैं। आज 112 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। शनिवार को 68 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। उनमें जिला रायपुर से 27 मरीज, बेमेतरा से नौ,नारायणपुर से 8, जांजगीर चांपा से सात,बिलासपुर से पांच,रायगढ़ और दंतेवाड़ा से 3-3, सरगुजा कोरिया और जगदलपुर से दो- दो मरीज मिले हैं। आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप न्यूज़ ग्रुप से जुडने यहाँ क्लिक कीजिये