आंध्र में विधायक- पूर्व विधायक की नक्सली हत्या,CM डॉ रमन ने की निंदा

Shri Mi
1 Min Read

अटल स्मारक,स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी,मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह,अटल नगर (नया रायपुर),रायपुर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज आंध्रप्रदेश में वहां अराकू के विधायक किदारी सर्वेस्वरा राव और पूर्व विधायक सिवेरी सोमा सहित एक अन्य नागरिक की हत्या की घटना को दुर्भाग्यजनक बताया है। डॉ. सिंह ने इस नक्सल हमले की तीव्र निंदा की है और गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं पर आंध्रप्रदेश में आज अराकू घाटी में संदिग्ध नक्सलियों द्वारा हमला गिया गया और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। डॉ. रमन सिंह ने इस घटना को नक्सलियों की कायरतापूर्ण हरकत बताया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close