7 लाख 20 हजार का सामान बरामद.. चोरी में शामिल दोनों आरोपी पकड़ाए ..चारों खरीददार भी गए जेल

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—- पुलिस ने थाना सरकण्डा क्षेत्र से तीन महीने पहले हुई चोरी का खुलासा किया है। चोरी की शिकायत चांदनी भारद्वाज ने की थी। पुलिस ने मामले में चोरी के आरोप में दो आरोपियों के अलावा चार खरीददारों को पकड़ा है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

            पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने आज तीन महीने पहले हुई एक बड़ी चोरी का खुलासा किया है। पुलिस कप्तान ने बताया कि 1 फरवरी को आकाश नगर निवासी चांदनी भारद्वाज ने सरकण्डा थाना में चोरी को लेकर शिकायत की थी। चांदनी भारद्वाज ने अपनी शिकायत में बताया था कि घर में मरम्मत कार्य होने के कारण वह अपने भाई अमित पाटले के घर चन्द्रकांता कालोनी में रहने लगी। कुछ दिनों बाद वह परिवार के साथ 23 अक्टूबर 2019 को अपने पैतृक घर गयी थी। पैतृक घर से 31 अक्टूबर को लौटना हुआ। भाई के घर पहुंचकर  देखी की अन्दर का नजारा बिगड़ा हुआ है। समझते देर नहीं लगी कि चोरों ने हाथ साफ किया है।

             चांदनी भारद्वाज ने अपनी शिकायत में बताया कि चोरों ने दो नग सोने की अंगूठी,सोने का एक चैन, सोने में हीरा ज़ड़ित एक अंगूठी के अलावा 150 ग्राम की दो नग सोने की बिस्किट को पार कर दिया है। चांदनी ने यह भी बताया कि चोरों ने चांदी के जेवर के अलावा 8 हजार रूपयों पर भी हाथ साफ किया है। चांदनी की शिकायत पर पुलिस ने 457, 380 आईपीसी धारा के तहत अपराध को दर्ज किया।

                     शिकायत के बाद एडिश्नल एसपी और सीएसपी निमेष बरैया की निगरानी में जांच पड़ताल शुरू हुई। पता साजी के दौरान सरकंडा के वर्तमान थानेदार शनिप रात्रे को मुखबिर से जानकारी मिली कि संदेही गोलू वर्मा ऊर्फ सुखदेव वर्मा और सतीष वर्मा पर पहले भी चोरी के कई मामलों में चालानी कार्रवाई हो चुकी है। दोनों को पकड़कर पूछताछ हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि लाला कुमार के साथ चंद्रकांता कालोनी में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। 

                    दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि चोरी का माल मोहल्ले के लक्ष्मीनारायण पटेल, छैलू भाई साहू, और सोनार हीरा सोनी,राजू सोने को बेचा है।

         पूछताछ कार्रवाई के बाद आरोपियों की निशानदेही पर खरीददारों के ठिकानों पर कार्रवाई की गयी। पुलिस ने सभी खरीददारों को हिरासत में लेकर माल को बरामद किया। खरीददारों के पास से दो नगर सोने की बिस्किट, एक हीरा जड़ित सोनी की अंगूठी,सोने का चैन और चांदी के जेवर को बरामद किया गया। 

              पुलिस कप्तान ने बताया कि छैलू साहू ने सोने की बिस्किट से 30 ग्राम कटवाकर झूुमका, तीन जोड़ी बाली,एक हार बनवाया था। उसे भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस कप्तान ने जानकारी दी कि बरामद सामान की कुल कीमत 7 लाख 20 हजार से अधिक है। गोलू के पास ताला तोड़ने वाला औजार जब्त किया गया है। 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पता ठिकाना 

     पुलिस कप्तान ने बताया कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाला गोलू ऊर्फ सुखदेव वर्मा चिंगराजपारा का रहने वाला है। और उसका साथी सतीष वर्मा पिता होरीलाल वर्मा का घर चिंगराजपारा में ही है।

                 सोना चांदी और जेवर खरीदने वाले चारो आरोपी इस पुलिस हिरासत में है। आरोपियों का नाम लक्ष्मीनारायण पटेल पिता कुंजराम पटेले उम्र 50 साल चिंगराजपारा है। छैलू साहू पिता अगनू साहू उम्र 33 साल,राजू सोनी पिता नारायण सोनी उम्र 49 साल का भी घर चिंगराजपारा में ही है। इसके अलावा चौथा खरीददार हीरा सोनी पिता मोहन सोनी उम्र 48 साल तेलीपारा सरजू बगीचा का रहने वाला है।

Share This Article
close