7 साइड फुटबाल प्रतियोगिताः कांग्रेस नेता ने कहा…व्यक्तित्व निखार में खेल के साथ अनुशासन बहुत जरूरी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—रेलवे परिक्षेत्र स्थित उर्दू स्कूल मैदान में राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को कांग्रेस नेताओं ने उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में बतौर अतिथि युवा कांग्रेस नेताओं ने सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर और गोलकीपर को मंच से सम्मानित भी किया। जिला शहर कांग्रेस मंत्री अरविन्द शुक्ला ने कहा कि खेल का नाता ना केवल बेहतर स्वास्थ्य बल्कि सम्पूर्ण जीवन को अनुशासित रखने का मूल मंत्र भी है। अनुशासन से जिन्दगी की नई दिशा और दशा निर्धारित होती है। शुक्ला ने कहा कि ना केवल खिलाड़ी बल्कि आमजन के जीवन में खेल को अभिन्न हिस्सा के रूप में लिया जाना चाहिए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             आज उर्दू स्कूल मैदान में सेवन साइड राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतिय़ोगिता का मैच खेला गया। प्रतियोगिता में राज्य की आधा दर्जन से अधिक टीम हिस्सा ले रही है। आज डेविल अकादमी तारबार और रेलवे इंग्लिश मीडियम जूनियर टीम के बीच मैंच खेला गया। खेल के अंत में अतिथियों ने सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर और गोलकीपर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

                         खिलाडियों का सम्मान खेल समापन के बाद मुख्य अतिथि जिला शहर कांग्रेस महामंत्री अरविन्द शुक्ला ने किया। अपने संबोधन में अरविन्द ने कहा अनुशासन ही देश,समाज और इंसान को बड़ा बनाता है। अनुशासित जीवन से ही व्यक्तित्व को निखार मिलता है। व्यक्ति को सम्मान हासिल होता है। खेल से हमें शालीनता,पैनापन, चपलता के साथ सकारातमक विचार मिलते हैं। स्वस्थ्य रहने के लिए जीवन में खेल का होना बहुत जरूरी है।

                                            शुक्ला ने बताया जीत-हार जीवन का हिस्सा है। हारने वाले को नई सोच के साथ आगे बढ़ने की दिशा मिलती है। क्योंकि हार के बाद जीत सुनिश्चित है। विजेता टीम को बधाई देते हुए अरविन्द ने कहा कि जीत की जश्न को खेल भावना के साथ लिया जाना चाहिए। क्योंकि विपक्षी टीम की एक गलती से उन्हें जीत का तोहफा मिला है। इसलिए उन्हें भी नई सोच और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। क्योंकि अब विपक्षी टीम शायद ही उन्हें पुरानी चूक पर फायदा उठाने का मौका दे।

  मंच पर मुख्य अतिथि अरविन्द शुक्ला के अलावा शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव आलोक सिंह,ब्लॉक कांग्रेस नेता वैभव शुक्ला और अनुनय सिंह भी मौजूद थे। आयोजन समिति के सदस्य इमरान,हनी और सभी सदस्यों को अतिथियों ने बधाई और अशेष शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा परिक्षेत्र में फुटबॉल खेल की अपार सँभवनाये है। हमें संभावनाओं के साथ आगे बढ़ना होगा।

close