7.71 लाख से ज्यादा हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या,केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कम्युनिटी ट्रांसमिशन को लेकर कही ये बात

Chief Editor
3 Min Read

दिल्ली।भारत में लॉकडाउन खुलने के एक महीने बाद कोरोना का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। covid19india.org के मुताबिक, देश में गुरुवार यानी 9 जुलाई 2020 को शाम 5 बजे तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 771842 हो चुकी है। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दावा किया कि देश में कोरोनावायरस का अभी कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है। वहीं, गुरुवार को भाजपा नेता और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्लाज्मा डोनेट किया।उन्होंने कहा, ‘आज हमारी चर्चा के दौरान, विशेषज्ञों ने फिर से कहा है कि भारत में कोई कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं है। कुछ खास इलाके हैं जहां ट्रांसमिशन है, लेकिन एक देश के रूप में कोई कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं है। आज हमारा रिकवरी रेट 62.08% है।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप न्यूज़ ग्रुप से जुडने के लिए यहा क्लिक कीजिये

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

हमारी मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम 2.75% है। हमारा डबलिंग रेट भी 21.8 दिन है।’covid19india.org के मुताबिक, गुरुवार को शाम 7 बजे तक 3190 नए केस सामने आए। हालांकि, देश में अब तक इस महामारी से 478744 लोग उबर भी चुके हैं। इस तरह अब देश में एक्टिव केसों की संख्या 272210 रह गई है। गुरुवार शाम 7 बजे तक 2191 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना से कारण अब तक 21193 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार शाम 7 बजे तक 49 लोगों की मौत हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को इंडिया ग्लोबल वीक का वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने दिखाया है कि भारत की फार्मा इंडस्ट्री (दवा उद्योग) सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए अहम संपत्ति है। पीएम ने कहा कि भारत की वजह से दुनिया में दवाओं की कीमत कम रहती है। खासकर विकासशील देशों के लिए। मोदी ने कहा कि भारत में बनी वैक्सीन दुनिया के बच्चों की वैक्सीन की जरूरतों का दो-तिहाई हिस्सा पूरा करती हैं। आज हमारी कंपनियां कोरोनावायरस वैक्सीन के खिलाफ कारगर दवा बनाने में जुटी हैं।

देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की बात की जाए, तो महाराष्ट्र में हालात काफी खराब हैं। यहां अब पीड़ितों की संख्या 2 लाख 23 हजार पर पहुंच गई है। वहीं, 24 घंटे में 198 नई मौतों के साथ अब मृतकों की संख्या 9448 हो गई है। देश के कुल मौतों और संक्रमितों में एक-तिहाई से ज्यादा हिस्सा महाराष्ट्र का ही है।

TAGGED: , ,
close