फर्जी क्राइम ब्रांच के 7 अधिकारी गिरफ्तार..एक नाबालिग भी शामिल..कार,बाइक,मोबाइल जब्त

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—–सरकंडा पुलिस ने फर्जी नेशनल क्राइम ब्रांच टीम बनाकर अवैध वसूली करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। इसमें एक नाबालिग भी पकड़ा गया है। गंग के सदस्य नेशनल क्राइम ब्रांच दिल्ली का फर्जी आईडी कार्ड दिखाकर लोगों का भयादोहन कर रहे थे। घटना में उपयोग किए गए मोटरसाइकिल, मोबाइल कार बरामद किया गया है। गैंग के लोग मोपका सेंदरी बाईपास के पास अँधेरे का फायदा  उठाकर जमकर वसूली अभियान करते थे।
 
              19 सितंबर को थाना पहुंचकर जैकी कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है। 18 सितंबर 21 को अपने हाईवा से गिट्टी लोड कर  चिल्हाटी की ओर जा रहा था। मोपका चिल्हाटी मोड़ के पास कुछ लड़के जबरन गाड़ी को रुकवा लिए। क्राइम ब्रांच स्टाफ बताकर भयादोहन कर मोबाइल पर नेशनल क्राइम ब्रांच’ का ‘आईडी-कार्ड’ दिखाकर धक्का-मुक्की करने लगे। इस दौरान तथाकथित क्राइम ब्रांच के लोगं ने अश्लील गाली गलौज भी किया। 5000 रूपए की मांग की ।
 
                 प्रार्थी की रिपोर्ट को गंभीरता से लिया गया। तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी ने मामले की जानकारी आलाधिकारियों को दिया। पुलिस कप्तान ने तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश  बरैया को कार्यवाही का आदेश दिया। टीम बनाकर आरोपियों की पतासाजी शुरू की गयी। 
 
                पतासाजी के दौरान आरोपी रामप्रसाद ध्रुव निवासी मोपका, दीपक ध्रुव निवासी खमतराई, पुरुषोत्तम सिंह निवासी देवनंदन नगर सरकंडा, अमित सिंह निवासी देवनंदन नगर सरकंडा और एक नाबालिग को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
 
                 पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि भीम कुमार पटेल निवासी  लगरा और जनक दीवान निवासी दीपका से मोबाइल में लिंक क्रिएट कर ऐप के माध्यम से नेशनल क्राइम ब्रांच की आईडी तैयार कर्या गया है।आईडी के सहारे क्राइम ब्रांच” का सदस्य बताकर घटना को अंजाम देनेे की बात को कबूल किया।
 
                आरोपियों के निशानदेही पर भीम कुमार पटेल निवासी लगरा और जनक दास दीवान को दीपका कोरबा से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों अपराध कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल में नेशनल क्राइम ब्रांच का आईडी कार्ड होना पाया। रोपियों के पास से  घटना में उपयोग में लाए गए मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल को जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ विधिवत कार्यवाही कर सभी  आरोपियों को  न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
 
 गिरफ्तार आरोपियों का नाम
 
 (1.) जनूक दास दीवान पिता आनंद दास दीवान उम्र 47 वर्ष निवासी विजयनगर दीपका धनवार
(2) भीम कुमार पटेल पिता मोहन राम पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी नगरदा  जिला जांजगीर चांपा
(3.) अमित सिंह ठाकुर पिता दिलेश्वर सिंह ठाकुर 34 वर्ष देवनंदन नगर फेस वन सरकंडा
(4.)पुरुषोत्तम सिंह पिता यशवंत सिंह ठाकुर 20 वर्ष कोदवाबानी थाना लालपुर जिला मुंगेली
(5.) दीपक ध्रुव पिता विष्णु प्रसाद ध्रुव उम्र 20 वर्ष निवासी खमतराई सरकंडा 
(6.) रामप्रसाद ध्रुव पिता दुकालू ध्रुव 19 वर्ष मौपका
(7.)एक विधि के साथ  संघर्षरत बालक
 
जवानों का विशेष सहयोग
 
                   संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी ,सहायक उपनिरीक्षक अमृत साहू, हेमंत आदित्य , प्रधान आरक्षक चंद्रकांत डहरिया, आरक्षक बलवीर सिंह, विवेक राय, प्रमोद सिंह ,अविनाश कश्यप, सत्य प्रकाश ,लगन खांडेकर ,भागवत चंद्राकर की सराहनीय भूमिका रही।

close