धूमधाम से मनाया जाएगा “70 याद करो कुर्बानी”

BHASKAR MISHRA

DSCN2065बिलासपुर–करबला स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आज दिग्गज नेताओं ने संगठन के नेताओं को संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के पहल भाजपा नेताओं ने भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय और डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर आस्था को जाहिर किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           बैठक में 70याद करो कुर्बानी कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई। उपस्थित नेताओं को संबोधित करते हुये पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष  अमित शाह के नेतृत्व में देश में 70 याद करो कुर्बानी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 14 अगस्त को नगर पंचायत,नगर पालिका,नगर पंचायत, जनपद और कस्बों में मसाल जुलूस निकाला जाएगा। 15 से 23 अगस्त तक तिरंगा झंडा और भाजपा झंडा के साथ तिरंगा यात्रा मोटर सायकिल यात्रा में प्रत्येक विधानसभा के प्रत्येक मंडल में सांसद विधायक जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारीगण शामिल होंगे। चंदेल ने कहा कि 70वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन महान व्यक्तियों का स्मरण करना है जो स्वतंत्रता संग्राम मे अपने जीवन को न्योछावर कर दिया।

                            भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी ने कहा कि 70 याद करो कुर्बानी कार्यक्रम के तहत् महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को 18 अगस्त को शहीदों और सेवारत सैनिकों के परिवारों से मिलने और राखी बांधनी को कहा। स्वतंत्रता संघर्ष में महिलाओं की भूमिका को भी आमजनों तक पहुंचाना है।

                         भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत और घनश्याम कौशिक ने कहा कि मंडलों के मतदान केन्द्र पालक मतदान केन्द्र प्रभारी और ग्राम  शहरी केन्द्र का गठन कर 20 अगस्त तक जिला भाजपा कार्यालय में जमा करें। 70 याद करो कुर्बानी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर 12 अगस्त को जिले के सभी मंडलों में बैठक आयोजित की गयी है। प्रभारी की उपस्थिति में बैठक होगी।

                             बैठक में महापौर किशोर राय  भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजा पाण्डेय जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि विजयधर दीवान, शैलबाला वर्मा, दीपक सिंह, रूक्मणी कौशिक, घनश्याम रात्रे,  महेश चंद्रिकापुरे, राजेश तम्बोली समीरा पैकरा सुशांत शुक्ला,धीरेन्द्र केशरवानी, सहदेव कश्यप,गोपी ठारवानी, अनिल पाण्डेय, दुर्गा सहाय अवस्थी, हरनारायण तिवारी, समेत भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

close