videoः उफनती दो नदी के बीच फंसी 70 साल की बुजुर्ग महिला..बिलासपुर पुलिस ने दिया मौत को झांसा..देखें वीडियो..जवानों ने कैसे बचाया

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर–पिछले दो दिनों की मुसलाधार बारिश से जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। खासकर पहाड़ी और वनांचल का जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। यद्यपि प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। लेकिन सुदूर अंचलों में बसे आदिवासी जीवन को बारिश ने बुरी तरह से प्रभावित किया है। लेकिन राहत बचाव दल के सामने मौत को भी पानी पानी होना पड़ रहा है। कोटा थाना क्षेत्र के बेलगना चौकी के गांव में उफनती दो नदी के बीच फंसे तीन लोगों को बचाते हुए जवानों ने जिस बहादुरी का परिचय दिया है। निश्चित रूप से काबिल-ए.तारीफ है।
 
                        पिछले दो दिनों की मुसलाधार बारिश से क्या आम और क्या खास..जन जीवन बुरी तरह से प्रभाहित हुआ है। नदी नाला ताल तलैया..हर तरफ पानी ही पानी का नजारा है। दूसरी तरफ प्रशासन का बचाव कार्य भी तेज है। बचाव कार्य के दौरान कुछ ऐसे उदाहरण सामने आए हैं..कि लोगों को रेस्क्यू  टीम पर सहज ही गर्व करने का मौका मिल गया है।
 
                             बिलासपुर पुलिस को जानकारी मिली कि बेलगहना चौकी से 28 किलोमीटर दूर दो उफनती नदी के बीच तीन लोगों की जिन्दगी जीवन और मौत के बीच झूल रही है। इसमें एक 70 साल की बुजुर्ग महिला की भी जिन्दगी शामिल है। जिसकी हालत काफी नाजुक भी है।
 
                                 खबर मिलते ही एडिश्नल एसपी ग्रामीण रोहित झा तत्काल दल बल के साथ कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी जवानों के साथ मौके के लिए रवाना हुए। रोहित झा को बताया गया कि ग्राम पंचायत सोनसाय नवागांव में  दो उफनती नदियों ने 2 पुरुष समेत एक 70 साल की बृद्ध महिला यशोदा बाई खुसरो को सरगोड़ और अरपा नदी ने घेर लिया है। दोनों नदियों का बाढ  का पानी खेत में बनी झोफडी तक पहुंच गया है।
 
               आनन फानन में रोहित कुमार झा के मार्गददर्शन में थाना प्रभारी कोटा दिनेश चंद्रा और चौकी प्रभारी बेलगहना अजय वारे समेत पुलिस स्टाफ नीलाकार सेठ, सत्येंद्र राजपूत, वीरेंद्र गंधर्व  ने तत्काल ग्राम सोनसाय नवागांव के ग्रामीणों के साथ बचाव कार्य शुरू किया। 
 
              उफनती नदी में जान की परवाह किए बिना पुलिस जवान सत्येंद्र सिंह राजपूत ने नदी को तैरते हुए पार किया। बीच मझधार में फंसे 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला यशोदा खुसरो को ग्रामीण युवक राजकुमार श्रीवास के साथ 3 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इस नजारे को जिसने भी देखा..उसने गर्व के साथ जवानों को सैल्यूट किया।
https://youtu.be/MpDVn_dgH_w
close