जोगी कांग्रेस छोड़ खैरागढ़ के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

Shri Mi
3 Min Read

रायपुर।युवा जनता कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पाल, प्रदेश सचिव आकाश नायक ने युवा जनता कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद तिवारी के पार्टी छोड़ने के बाद जनता कांग्रेस के पद से इस्तीफ़ा दे दिया थाा।आज विधिवत रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल व अन्य वरिष्ठों के सम्मुख कांग्रेस प्रवेश किया राजेश पाल आकाश नायक ने कहा कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का गठन जिस उद्देश्य के साथ किया गया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

उस उद्देश्य से पार्टी भटक गई जनता कांग्रेस में फ़ैसले नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पे थोपे जा रहे है।कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी, ज़िला अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, वरिष्ठजन की कोई सुनवाई नही है ये सिर्फ़ नाम के पदाधिकारी है जिसका एक बड़ा उदाहरण देख ले की जो पार्टी 90 विधानसभा में चुनाव लड़ने की बात कर रही थी कहते थे की छत्तीसगढ़ के फ़ैसले छत्तीसगढ़ में होंगे अब वो मात्र 55 सीट में लड़ रहे है।

पार्टी के प्रमुख लोगो की सहमति के बिना ये निर्णय एकतरफ़ा लिया गया है इनकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है अमित जोगी भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रहे है छत्तीसगढ़ के महिला मज़दूर युवा किसान के भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे है अपने स्वार्थ सिद्धि के लिये किसी भी हद तक जा सकते है ये पार्टी सिर्फ़ दो लोगों की बन कर रह गई है।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रवेश करने वाले छजका कार्यकर्ताओं ने कहा है कि खैरागढ़ विधानसभा से देवव्रत सिंह को जनता कांग्रेस ने टिकट दे ये साबित कर दिया है की ये पार्टी शोषण करने वालो के साथ है देवव्रत सिंह ने इस क्षेत्र का सिर्फ़ दोहन और शोषण ही किया है आम जनता की पहुँच से बहुत दूर है अपने क्षेत्र की जनता से झूठ बोलने एवं दुर्व्यवहार के लिये देवव्रत सिंह प्रसिद्ध है।

आज कांग्रेस ज्वाइन करने वालो में प्रमुख रूप से खैरागढ़ विधानसभा से जनपद सदस्य केशो मिश्रा, राजेश पाल, आकाश नायक, लमरा ब्लाक अध्यक्ष ऋषि जंघेल, गंडई ब्लाक अध्यक्ष चेतन देवागंन, पैलीमेटा ब्लाक अध्यक्ष मदन नेताम, अतरीया ब्लाक अध्यक्ष भवन पाल, नर्बद ब्लाक अध्यक्ष संतोष पाल, सलहेवरा ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र जंघेल, अमित टंडन, सुखनंदन साहू, योगेश धनगर, विकी टंडन, दिनेश पाल, केदार रज़्ज़क, पंचू नेताम व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रवेश किया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close