भाजपा नेताओं की कांग्रेसियों पर चुटकी…कहा…खुल गयी एकता की पोल…सामने आया असली चाल चरित्र चेहरा…

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—भाजपा नेताओं ने प्रेस नोट जारी कर कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक के दौरान घटना को शर्मसार करने वाला बताया है। भाजपा नेताओं की मानें तो  आज की घटना से कांग्रेसियों  का चाल चरित्र चेहरा सामने आ गया है। कांग्रेसियों में सत्ता की इतनी भूख है कि वरिष्ठ नेताओं को अपमानित करने से बाज नहीं आ रहे हैं। चूंकि कांग्रेस का अन्दरूनी मामला है। इससे भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। बावजूद इसके कांग्रेसियों की हरकत से जनता जरूर आहत हुई है।
                                  भाजपा पार्षद रमेश जयसवाल  प्रकाश यादव  भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारी  दीपक सिंह, दुर्गेश पांडे ,रोशन सिंह ने बयान जारी कर कहा कि तमाशा करना कांग्रेसियों की आदतों में शुमार है। कांग्रेसियों को यह भी मालूम है कि जनता ने उन्हेंं हमेशा के लिए नकार भी दिया है।
                                              भाजपा नेताओं ने बताया कि प्रत्याशी घोषित होने के बाद कांग्रेसियों का युद्ध रूकने का नाम नहीं ले रहा है। पहले दिन कार्यालय में तोड़फोड़ हुई। अब अपने ही वरिष्ठ नेता का सार्वजनिक अपमान किया है। टिकट घोषणा के बाद सालों से चुनाव लड़ने का ख्वाब पालकर बैठे कांग्रेसियों को गहरा सदमा लगा है।  भाजपा नेता ने कहा कांग्रेस का चाल चरित्र चेहरा अब सबके सामने आ चुका है।
               भाजपा नेताओं ने अपने बयान में यह भी कहा कि  कहा कि आज की घटना से भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। क्योंकि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है। लेकिन घटना से जाहिर हो गया है कि कांग्रेसियों का जनता की सेवा से कोई लेना देना नहीं है। सभी लोग सत्ता के भूखे है। कांग्रेसियों के दिमाग में विकास को लेकर कोई एजेंडा नहीं है। जनहित मुद्दों से कोई नाता नहीं है। कांंग्रेसियों को अच्छी तरह से मालूम है कि जनता अमर अग्रवाल के साथ है।  पांचवी बार विधायक और प्रदेश में चौथी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का फैसला कर चुकी है।
close