75 वीं वर्षगांठः अंतरिक्ष में लहराएगा देश का मान सम्मान.इसरो का एलान..लांच करेगा”आजादीसैट”

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—देश,75 वीं वर्षगांठ को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। आजादी की वर्षगांठ को लेकर देश और देश के बाहर रहने वाले भारतीयों में आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर जमकर उत्साह है। इसी क्रम में इसरो यानि भारतीय अंतरीक्ष अनुसंधान की टीम ने भी महोत्व को अनूठे अंदाज में मनाने का एलान किया है। इसरो के अनुसार भारत का तिरंगा आन बान शान के साथ अंतरिक्ष में भी लहराएगा। पूरी दुनिया तिरंगा को लहराते हुए देखेगी। “आजादीसैट “मिनी सेटेलाइट लांचिंग की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है।
                 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने आजादी के अमृत महोत्सव की 75 वीं वर्षगांठ अनूठे अंदाज में मनाने का एलान किया है। 7 अगस्त को सुबह 9:18 पर मिनी सेटेलाइट छोडने का निर्णय लिया है। इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ ने बताया है कि मिनी उपग्रह के माध्यम से अंतरिक्ष में तिरंगा फहराया जाएगा। ISRO के वैज्ञानिकों की पहल  से हर घर तिरंगा अभियान में ना सिर्फ देश के घर घर में बल्कि अंतरिक्ष में भी भारतीय तिरंगा फहराया जाएगा।
               इसरो 7 अगस्त को अपना सबसे छोटा कमर्शियल रॉकेट स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SSLV) लॉन्च करेगा। जो राष्ट्रीय ध्वज को भी अंतरिक्ष में ले जाएगा।आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किये जाने वाले  एसएसएलवी में ‘आज़ादी सैट’ नामक एक सह-यात्री उपग्रह होगा। जिसमें देशभर के 75 ग्रामीण सरकारी स्कूलों की 750 युवा छात्राओं के प्रयास से बनाए गए 75 पेलोड शामिल होंगे।
                प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की आजादी के 75वें साल पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के दौरान लोगों को तिरंगा घर लाने और इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए “हर घर तिरंगा” अभियान शुरू किया है। पहल के पीछे लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और जनभागीदारी की भावना से आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है।
                     अभियान के तहत आज देश के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में विविध कार्यक्रम हो रहे हैं। पिछले दिनों पीएम मोदी ने कहा है कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ एक जनांदोलन के रूप में तब्दील हो रहा है। प्रधानमंत्री ने जनता से अपील भी किया है कि 2 से 15 अगस्त के बीच अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्रोफाइल पिक्चर के रूप में ‘तिरंगे’ की तस्वीर लगाएं।
TAGGED: , ,
close