दिवाली से पहले इन राज्यों ने कर्मचारियों को दिया तोहफा, DA बढ़ाया, बोनस-एरियर का भी लाभ, सैलरी में बंपर उछाल

Shri Mi
4 Min Read

नई दिल्ली। दिवाली के पहले केन्द्र से लेकर राज्य सरकारों ने अपने लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को तोहफा दिया है। एक तरफ केन्द्र की मोदी सरकार ने महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है और इसे 1 जुलाई 2022 से लागू किया है।वही दूसरी तरफ देश के 10 राज्यों ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 से 6 फीसदी तक इजाफा किया है। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ अक्टूबर की सैलरी में दिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

झारखंड में 4% डीए में वृद्धि
झारखंड सरकार ने 10 अक्टूबर को कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए 4% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। DA में यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2022 से लागू करने के लिए मंजूरी दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बढ़ोतरी से राज्य के लगभग 2 लाख सरकारी कर्मचारियों और 1.35 लाख पेंशनभोगियों फायदा होगा। पहले झारखंड में DA 34% था जो अब बढ़कर 38% हो गया है।

छत्तीसगढ़ में 5% महंगाई भत्ता बढ़ा
छत्तीसगढ़ सरकार ने 14 अक्टूबर को आदेश जारी करते हुए महंगाई भत्ते में 5% बढ़ोतरी करके 33% कर दिया है। DA में यह बढ़ोतरी की मंजूरी 1 अक्टूबर 2022 से दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बढ़ोतरी से राज्य के लगभग 3.80 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा।

उत्तर प्रदेश में 4 % डीए में इजाफा

उत्तर प्रदेश सरकार ने 18 अक्टूबर को आदेश जारी करते हुए महंगाई भत्ते में 4% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। DA में यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2022 से लागू करने के लिए मंजूरी दी गई है, जिसके बाद प्रदेश में महंगाई भत्ता 34% से बढ़कर 38% हो गया है।

असम में 4 प्रतिशत डीए में बढोतरी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी बीते दिनों राज्य कर्मचारियों का डीए 34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया है। डीए बढ़ोतरी केन्द्र सरकार की तर्ज पर 1 जुलाई से ही की जाएगी। बढ़े हुए डीए का लाभ नवंबर की सैलरी में मिलेगा, वही 3 महीने के एरियर का भी भुगतान किया जाएगा।

ओडिशा को भी मिला तोहफा

सितंबर महीने में ओडिसा की नवीन पटनायक सरकार ने भी डीए में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की थी। डीए को 31% से बढ़ाकर 34 प्रतिशत कर दिया गया है। राज्य सरकार का यह फैसला एक जनवरी 2022 से ही लागू हो जाएगा। इस फैसले से करीब चार लाख राज्यकर्मी और 3.5 लाख पेंशनधारी लाभान्वित होंगे।

हरियाणा में भी 4% डीए बढा

हरियाणा सरकार ने महंगाई भत्ते में 4% बढ़ोतरी करके 38% कर दिया है। आदेश में बताया गया है कि जुलाई से सितंबर तक की अवधि के DA का पेमेंट नवंबर महीने में किया जाएगा।

दिल्ली-राजस्थान में भी 4% DA में इजाफा
दिल्ली व राजस्थान सरकार ने अपने राज्य के कर्मचारियों व पेंशनभोगियों का 4% महंगाई भत्ता बढ़ाया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा कि “केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों के लिए भी महंगाई भत्ते में 4% प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। अब राज्य के कर्मचारियों व पेंशनभोगियों को 38% महंगाई भत्ता मिलेगा।”

पंजाब 6% DA बढ़ा, पुरानी पेंशन भी लागू

पंजाब सरकार ने बीते दिन 21 अक्टूबर को आदेश जारी करते हुए अपने राज्य के कर्मचारियों को 6% महंगाई भत्ता बढ़ाया है। DA में यह बढ़ोतरी 1 अक्टूबर से लागू करने के लिए मंजूरी दी गई है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close