लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, फिर बढ़ेगा 4% महंगाई भत्ता, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

Shri Mi
2 Min Read

झारखंड के लाखों सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। राज्य की हेमंत सोरेन सरकार दिवाली से पहले महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की वृद्धि कर सकती है। 10 अक्टूबर को सीएम सोरेन की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक होने जा रही है, संभावना है कि इसमें डीए वृद्धि के प्रस्ताव को रखा जा सकता है। वर्तमान में कर्मचारियों को 34% महंगाई भत्ते का लाभ मिल रहा है, इस वृद्धि के बाद 38% हो जाएगा। इसका लाभ राज्य के करीब 20 लाख कर्मचारियों को मिलेगा।CG न्यूज़ अपडेट के लिए ग्रुप से जुड़े यहां क्लिक करें

केन्द्र के बाद अब राज्यों में महंगाई भत्ते के बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है।अब झारखंड सरकार राज्यकर्मियों का 4 फीसदी डीए बढाने की तैयारी में है। इससे राज्य के 19,3000 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। खबर है कि इससे संबंधित प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सहमति दे दी है, इसके बाद वित्त विभाग ने कैबिनेट की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। कैबिनेट की 10 अक्तूबर को होने वाली बैठक में यह प्रस्ताव रखा जायेगा।बढ़े महंगाई भत्ता का लाभ इसी माह अक्टूबर या फिर नवंबर माह से मिलने की उम्मीद है।

राज्य सरकार एक जुलाई 2022 की तिथि से डीए बढ़ायेगी, ऐसे में 3 महीने का एरियर भी मिलेगा। डीए बढ़ने से सरकार पर 42 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। डीए बढ़ने पर कर्मियों के वेतन में 500 से लेकर 10000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसका लाभ सातवां वेतनमान प्राप्त सभी कार्यरत सरकारी व राज्यकर्मियों को मिलेगा।हालांकि डाटा अपडेट ना होने के चलते पेंशनरों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है राज्य में इस समय 135000 पेंशनर हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close