कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगी 2 गुड न्यूज! इतनी बढ़ेगी सैलरी, डीए एरियर पर भी हो सकता है फैसला, जानें अपडेट

Shri Mi
5 Min Read

7th Pay Commission : संसद का बजट सत्र (Parliament Budget Session 2023) 31 जनवरी 2023 से शुरू होगा,जो 6 अप्रैल 2023 तक चलेगा। 1 फरवरी 2023 को केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार का केंद्रीय बजट पेश करेंगी, इसमें हर वर्ग को सौगात मिलने की उम्मीद है, इससे सबसे ज्यादा केन्द्रीय कर्मचारी-पेंशनर्स आस लगाए बैठे है। खबर तो यह भी है कि कर्मचारियों-पेंशनरों ने अपनी मांगों को वित्त मंत्री तक पहुंचाना भी शुरू कर दिया है।  संभावना जताई जा रही है कि बजट पेश होने के बाद होली से पहले कर्मचारियों को 2 बड़ी सौगात मिल सकती है।पहला महंगाई भत्ता और दूसरा 18 महीने का बकाया डीए एरियर पर फैसला।

Join Our WhatsApp Group Join Now

1 करोड़ कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा लाभ

दरअसल, साल में 2 बार केन्द्र सरकार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाती है, जो की AICPI इंडेक्स के आंकड़ों पर निर्भर करता है, अगर आंकड़ों में बड़ा उछाल आता है तो ज्यादा डीए के बढ़ने की उम्मीद होती है, वरना 3 प्रतिशत तक तो बढ़ता ही है। अबतक नवंबर तक के AICPI इंडेक्स के जारी आंकड़े आ गए है, जिसमें अंक 132.5 पर पहुंच गया है, ऐसे में कर्मचारियों के डीए में फिर 3 से 4 फीसदी की वृद्धि होने की संभावना है।हालांकि अभी दिसंबर के आंकड़े आना बाकी है, अंतिम दर दूसरी छमाही में AICPI इंडेक्स के नंबर्स से तय होगा कि जनवरी 2023 में कितना DA बढ़ेगा ।इसका लाभ 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को होगा।

वर्तमान में कर्मचारियों को 38 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा है और वृद्धि के बाद 41 या 42 प्रतिशत हो सकता है।  इससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में कुल ₹720 प्रति और अधिकतम सैलरी रेंज के कर्मचारियों के लिए ₹2276 प्रति महीने की दर से वृद्धि तय है। इसे 1 जनवरी 2023 से लागू किया जा सकता है और 3 महीने का एरियर भी दिया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो होली 8 मार्च की है, ऐसे मार्च के पहले सप्ताह में नए डीए का ऐलान हो सकता है।हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। कर्मचारियों के लिए डीए के लिए एक फॉर्मूला है [(पिछले 12 महीने के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) का औसत – 115.76)/115.76]×100 ।

18 महीने के डीए एरियर पर फैसला?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बजट सत्र में केन्द्रीय कर्मचारियों को 18 महीने के बकाया एरियर पर राहत दी जा सकती है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि केन्द्र सरकार 2023 में जुलाई 2020 से जनवरी 2021 तक के बकाया डीए एरियर पर कोई ना कोई फैसला ले सकती है, चुंकी इसकी राशि हजारों से लेकर लाखों रुपए तक है। संभावना तो यह भी जताई जा रही है कि सरकार बजट सत्र के दौरान या बाद में डीए एरियर पर कोई अंतिम निर्णय ले सकती है या फिर बजट सत्र में बकाया एरियर के लिए राशि आवंटित को लेकर फैसला लिया जा सकता है या फिर इसे किस्तों में देने का भी ऐलान हो सकता है। हालांकि इस संबंध में सरकार की तरफ से कोई अपडेट नहीं आया है।

किसे कितना मिलेगा डीए एरियर

मी़डिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर भुगतान होता है तो कर्मचारियों के खाते में 2.18 लाख रुपये तक आ सकते हैं।डीए एरियर का पैसा कर्मचारियों को उनकी सैलरी बैंड के अनुसार मिलेगा। संभावना है कि लेवल-1 के कर्मचारियों का 11,880 रुपए से लेकर 37,554, लेवल-13 (7TH CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपए से 2,15,900 रुपए) और लेवल-14 (पे-स्केल) को 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए का एरियर बकाया है।अगर कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये है, उसे 3 महीने के हिसाब से बकाया डीए एरियर (4,320+3,240+4,320) = 11,880 रुपये मिल सकता है।अगर कर्मचारी का मूल वेतन 56,000 रुपये है उसे 3 महीने का (13,656 + 10,242 + 13,656) = 37,554 रुपये का डीए एरियर मिलेगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close