7th Pay Commission- DA के बाद कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन,इन अलाउंस में भी होगा इजाफा

Shri Mi
2 Min Read

दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों के आने वाले 6 महीने काफी खास होने जा रहे हैं। पहले महंगाई भत्‍ता मिलेगा। वहीं कर्मचारियों का प्रमोशन भी मिलेगा। कर्मचारियों का सेल्‍फ असेसमेंट पूरा हो चुका है। महंगाई भत्‍ते के अलावा तीन किस्‍तों का एरियर भी दिया जाएगा। नेशनल काउसिंल ऑफ जेसीएम के अनुसार सितंबर की सैलरी में पिछली तीन किस्त और जून 2021 का रुपया भी शामिल होगा। एरियर भी शामिल होगा। यानी केंद्रीय कर्मचारियों को इन महीनों में बंपर इजाफा होने वाला है। सितंबर में महंगाई भत्‍ता के इजाफे के साथ दूसरे अलाउंस में इजाफा होगा। इसके अलावा ट्रैवल अलाउंस और सिटी अलाउंस में बढ़ोतरी होनी तय मानी जा रही है। इसके अलावा रिटायरमेंट के लिए प्रोविडेंट फंड और ग्रेच्युटी में भी बड़ा इजाफा होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

केंद्रीय कर्मचारियों का प्रमोशन ड्यू है। सेल्फ असेसमेंट हो चुका है। अब ऑफिसर रिव्यू होना बाकी है। इसके बाद फाइल आगे बढ़ाई जाएगी। प्रोमोशन होने के साथ ही कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी। दिसंबर तक अप्रेजल का असेसमेंट पूरा होने की उम्‍मीद है। प्रमोशन और सैलरी में बढ़ोतरी 7 वें वेतन आयोग के अनुसार है। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता का सितंबर में भुगतान होगा। जिसमें जनवरी 2020, जून 2020 और जनवरी 2021 की तीन किस्तों का भुगतान भी होगा। वहीं दूसरी ओर जून 2021 के डीए में बढ़ोतरी होना बाकी है। जानकारी के अनुसार जून 2021 में 3 फीसदी डीए बढ़ाया जा सकता है। जिसका एलान जुलाई के दूसरे या तीसरे सप्‍ताह में होने की उम्‍मीद है। जिसके बाद कुल डीए 31 फीसदी पहुंच सकता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close