[wds id=”13″]
रायपुर।सोमवार को लोकसभा प्रत्याशी प्रमोद दुबे को विजय बनाने के लिए विधायक विकास उपाध्याय ने पश्चिम विधानसभा के सभी वार्डों में लगातार कर रहे हैं बैठक। आज भी विधायक विकास उपाध्याय ने संयुक्त चिकित्सक एवं पैरामेडिकल संघ की बैठक लेकर लोकसभा प्रत्याशी प्रमोद दुबे के पक्ष में वोट मांगा। चिकित्सको ने भी शपथ लेकर विकास उपाध्याय के साथ संकल्प लिया एवं कहा कि जिस तरह विधानसभा में हम सब चिकित्सक साथियों ने मिलकर कांग्रेस की सरकार बनाई। उसी तरह लोकसभा में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। विधायक विकास उपाध्याय ने संयुक्त चिकित्सक एवं पैरामेडिकल संघ के साथ बैठक कर बीजेपी के झूठ एवं भ्रष्टाचार के बारे में बताया।
यह भी कहा कि कांग्रेस जो कहती है कांग्रेस वह करती है।कांग्रेस ने अपने 36 वादों में से 18 वादे पूरे कर दिए कांग्रेस का वादा था।किसानों का कर्जा माफ एवं बिजली बिल हाफ आज कांग्रेस ने किसानों का कर्जा माफ किया एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री टीएस सिंह देव एवं ताम्रध्वज साहू की के घोषणा के अनुसार बिजली बिल भी हाफ हो गया है।
आज लोगों का जो बिल आ रहा है अब हाफ यानी आधा बिजली बिल आ रहा है कांग्रेस ने चिकित्सक साथियों का जो वादा किया है।उसे भी लोकसभा के बाद जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।
आज की इस बैठक में 27 जिले की 90 विधानसभा के चिकित्सक उपस्थित हुए। सभी ने विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशियों को विजय बनाने की शपथ ली
सभी ने कहा बदला है अपना प्रदेश,अब बदलेंगे पूरा देश।विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि संयुक्त संघ की बैठक में सभी विधानसभा की चिकित्सके साथी उपस्थित हुए एवं सभी ने संकल्प लेकर अपने विधानसभा में लोकसभा प्रत्याशी कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने का संकल्प लिया।सभी चिकित्सको ने कहा कि आज से ही अपने वादों में अपने मोहल्लों में अपने घरों में अपने विधानसभा में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे।
इसके साथी पश्चिम विधानसभा की रामसागर पारा वार्ड, विकास नगर रामकृष्ण परमहंस वार्ड, नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड ,ठक्कर बापा वार्ड में आज बैठक लेकर वृद्धि बड़े बुजुर्गों युवाओं के साथ मिलकर रायपुर के लोकसभा प्रत्याशी प्रमोद दुबे के पक्ष में वोट मांगा।