87 साल की मां को बेटे ने मार डाला.. आरोपी गिरफ्तार.देवरीखुर्द की घटना

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- वृद्ध माँ को चोटिल कर मौत की नींज सुलाने वाले कलयुगी दरिंदा बेटा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि घटना देवरीखुर्द की है। आरोपी ने नशे की हालत में खाने पीने के विवाद को लेकर अपनी मां को जान से मार डाला है। 
 
             तोरवा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि अपनी मां को जान से मारने के आरोप में देवरीखरुर्द निवासी मुडू ऊर्फ परसराम यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानेदार ने जानकारी दी कि आरोपी परस राम यादव का बीति रात खाने पीने को लेकर मां के साथ वाद विवाद हो गया। आवेश में आकर नशे की हालत में आरोपी ने 87 साल की मां सिरमति को मारना पीटना शुरू कर दिया। 
 
             मारपीट के दौरान बृद्ध मां जमीन पर गिर गयी। इसके बाद आरोपी का क्रोध शांत नहीं हुआ। उसने वृद्धा के सिर, नाक और पीठ पर हमला किया। जिसके चलते 87 साल की बृद्धा के नाक और सिर में गंभीर चोट लगने से खून निकने लगा। घायल बृद्धा ने अंत में दम तोड़ दिया.।
 
               मामले की जानकारी के बाद  पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कशयप, नगर पुलिस अधीक्षक निमेष बरैया के मार्गदर्शन में आरोपी की धर पक़ड़ की गयी। फिलहाल आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
close