9 करोड़ की सड़क में…साढ़े चार करोड़ की बनेगी नाली…

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

damarroadबिलासपुर—-बिलासपुर की ढाई किलोमीटर सड़क..मात्र 9 करोड़ में फोरलेन बन जाएगी। टेन्डर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही काम भी शुरू हो जाएगा। लोकनिर्माण विभाग का दावा है कि सड़क को सालों तक याद किया जाएगा। फिलहाल 9 करोड़ में बनने वाली ढाई किलोमीटर की सड़क चर्चा में है। पावर हाइस से गुरूनानक चौक की सड़क में 8 करोड़ 62 और संजय तरण पुष्कर से उस्लापर ओव्हर ब्रिज के बीच 8 करोड़ 53 लाख रूपए खर्च होंगे। जानकारी के अनुसार तोरवा क्षेत्र के लोग कुछ ज्यादा ही डरे हैं। साँई कंस्ट्रक्शन को तोरवा पावर हाउस से गुरूनानक चौक तक सड़क बनाने की जिम्मेदारी दी गयी है। क्योंकि अतुल शुक्ला ने ही गौरव पथ को बनाया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               बिलासपुर की ढाई किलोमीटर की सड़क पर 9 करोड़ रूपए से अधिक खर्च होंगे। इसमें से आधा रूपया सिर्फ नालियों पर ही खर्च होगा। जानकारी लोगों में कौतुहल का विषय है। लोक निर्माण विभाग डीविजन एक के ईई मधेश्वर प्रसाद ने बताया कि गुरूनानक चौक से तोरवा पावर हाउस और संजय तरण पुष्कर से उस्लापुर ब्रिज के बीच फोर लेन सड़क का निर्माण लोकनिर्माण विभाग करेगा। दोनों ही सड़कें राष्ट्रीय राजमार्ग के हैं।

               मधेश्वर प्रसाद ने बताया कि संजय तरण पुष्कर से उस्लापुर ब्रिज के बीच 16 सौ मीटर का फोरलेन सड़क बनाया जाना है। सड़क में कुल 8 करोड़ 63 लाख रूपए खर्च होंगे। आनन्दी बिल्डर ने 26.80 कम पर ठेका लिया है। इसी तरह पावर हाउस से गुरूनानक चौक के बीच 1000 मीटर लम्बी सडक बनाने का काम सांई कंस्ट्रक्शन दिया गया है। 8 करोड़ 62 लाख रूपए खर्च होंगे। टेन्डर 21 प्रतिशत नीचे गया है।  दोनों जगह सड़कों की चौड़ाई 14 मीटर से अधिक होगी। सड़कों के किनारे दो-दो मीटर आईआरसी डिजाइन के अनुसार नालियों का निर्माण किया जाएगा। शहर में अपने तरीके से पहला होगा।

साढ़े चार करोड़ की बनेगी नाली

                        जानकारी के अनुसार दोनों सड़कों में नालियों का भी निर्माण शामिल है। 9 करोड़ में से साढे चार करोड़ की नाली बनेगी। बताया जा रहा है कि नाली दो मीटर चौड़ी और गहरी होगी। पुरानी नालियों को जमीदोज किया जाएगा। लेकिन सच्चाई इसके अलग ही है। नालियों की चौड़ाई और गहराई डेढ़-डेढ़ मीटर होगी। दीवारों को मिलाकर नालियों की चौड़ाई और गहराई दो मीटर होगी। इसके अलावा नालियों से करीब बाहर की तरफ दो मीटर के फासले पर कांक्रीट की दीवार बनाया जाएगा। नालियों से मिलाकर चार मीटर अतिरिक्त जगह तैयार हो जाएगा। जिसका उपयोग फुटपाथ की तरह होगा। नालियों पर आरसीसी स्लैब की जगह ठक्कन लगाया जाएगा। इस तरह सड़क की चौड़ाई 18 मीटर से अधिक हो जाएगी।

बीस हजार रूपए का एक ठक्कन

                                जानकारी के अनुसार नालियों को बंदकर फुटपाथ के रूप में प्रयोग होगा। नालियों में जगह जगह फुटपाथ पर ठक्कन लगाए जाएंगे। प्रत्येक ठक्कन की कीमत 20 रूपए है। अकेले 144 ठक्कन सिर्फ संजय तरण पु्ष्कर से उस्लापुर ब्रिज के बीच लगेगा। ऐसा ही प्रयोग गुरूनानक चौक से तोरवा पावर हाउस के बीच में किया जाएगा।

अतुल शुक्ला शहर का दुर्भाग्य

             शहर के लिए ठेकेदार अतुल शुक्ला दुर्भाग्य साबित हुए हैं। गौरव पथ के बाद इस दुर्भाग्य का सामना अब तोरवा वासियों को करना होगा। कांग्रेस नेता अभय नारायण राय ने बताया कि गौरव पथ में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। इसके लिए सीधे तौर पर अतुल शुक्ला की टीम जिम्मेदार है। अतुल शुक्ला कम कीमत पर टेन्डर भरते हैं। बाद में सांठ गांठ कर सड़क की कीमत बढ़ा देते हैं। उन्होने आज तक जहां भी सड़कें बनायीं उसकी गुणवत्ता ठीक नहीं है। मस्तूरी की सड़कों का बुरा हाल है। बाद में शासन को अतुल की बनायी सड़कों के लिए दुबारा सड़क बनाना पड़ा है। इसका सबसे ब़ड़ा उदाहरण गौरव पथ है। अभय ने बताया कि गौरव में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। कुछ साल पहले अतुल शुक्ला को एक प्रशासनिक अधिकारी को इन्ही कारणों से झापड़ मारना पड़ा। बावजूद इसके उसे ठेका दिया गया। मुझे तोरवा के लोगों की अभी से चिन्ता सता रही है।

close