एक ही परिवार के 9 की मौत: डॉक्टर फैमिली के 9 लोगों ने जहर पीकर दी जान

Shri Mi
2 Min Read

सांगली। महाराष्ट्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। सांगली में एक डॉक्टर फैमली के 9 सदस्यों ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। सभी के शव घर के कमरों में मिलें।सांगली जिले के मिराज तालुक के म्हैसल की ये घटना है। डॉ माणिक यालप्पा वनमोर का परिवार कुछ समय से तंगहाली और डिप्रेशन से गुजर रहा था। मृतक परिवार के दो घर हैं। सोमवार की सुबह से ही दोनों ही घरों के दरवाजे नहीं खुले। जब काफी देर तक दरवाजे नहीं खुले तो पड़ोसियों ने दरवाजा खोल कर देखा तो घर के अंदर 6 शव पड़े हुए थे। इसके बाद दूसरे घर में भी 3 शव पाए गए। खबरों की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यहां क्लिक करें

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

मरने वालों में डॉ. माणिक येलप्पा वनमोर, अक्कताई वनमोर (मां), रेखा माणिक वनोरे (पत्नी), प्रतिमा वनमोर (बेटी), आदित्य वनमोर (बेटा) और पोपट येलप्पा वनमोर (शिक्षक), अर्चना वनमोर (पत्नी), संगीता वनमोर (बेटी), शुभम वनमोर (बेटा) शामिल हैं। घटना से म्हैसल इलाके में हड़कंप मच गया। जिसे भी सूचना मिली वह घटनास्थल की तरफ रवाना हो गया। वहीँ सामूहिक आत्महत्या की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की पड़ताल में ये बात सामने आई है कि परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था। रिश्तेदारों से काफी कर्ज भी ले रखा था।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close